फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   renowned personality of india will participate in litfaste

लिटफेस्टः कसौली पहुंच रही है देश की जानी-मानी हस्तियां

Thu, 05 Oct 2017 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Thu, 05 Oct 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
renowned personality of india will participate in litfaste
खुशवंत सिंह की याद में मनाए जाने वाले लिटफेस्ट की शुरूआत कसौली में होने जा रही है। इस मौके पर देश भर की जानी-मानी हस्तियां पहुंच रही हैं। शुक्रवार को तीन दिवसीय आयोजन का उद्घाटन जाने-माने अर्थशास्त्री अरुण शौरी करेंगे। दिन का सत्र शॉटगन शत्रुघन सिन्हा के अभिभाषण से होगा। 
विज्ञापन


पहले दिन अर्थशास्त्र पर अरुण शौरी, खुशवंत सिंह पर विजय तनका, नीलम डालमिया, पवन वर्मा, अच्छे कार्य की मुश्किलों पर शोभा डे, दिव्या दत्ता जबकि समापन शत्रुघन सिन्हा करेंगे। शनिवार को दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण आशा पारेख होंगी। वे द हिट गर्ल पर वो अपना वक्तव्य देंगी।
विज्ञापन

आखिरी दिन अनुपम खेर प्रस्तुत करेंगे अभिभाषण

renowned personality of india will participate in litfaste

दिन की शुरूआत राजदीप सरदेसाई डेमोक्रेसी इलेवन से करेंगे। आयोजन के आखिरी दिन रविवार को अभिनेता अनुपम खेर जिंदगी का पाठ पढ़ाते नजर आएंगे। अनुपम खेर सत्र के आखिरी दौर में अपना अभिभाषण प्रस्तुत करेंगे। 

जबकि चर्चा की शुरूआत माहिर और सुमित्रा बोस करेंगी। दिन के आखिर में खुशवंत सिंह के बेटे राहुल सिंह सत्र समाप्त होने का ऐलान करेंगे। इस बार लिट फेस्ट में पाकिस्तानी मूल का कोई विचारक मौजूद नहीं होगा। राहुल सिंह ने बताया कि लिटफेस्ट को लेकर वे काफी उत्साहित हैं और इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed