{"_id":"6a8ef3043e3eb49d7a0d462f","slug":"religious-news-bilaspur-shimla-news-c-92-1-ssml1001-166381-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा करेगी महाकालेश्वर समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा करेगी महाकालेश्वर समिति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
9 सितंबर को शाहतलाई से रवाना होगा दल, कलसुई में लगाया जाएगा सेवा शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई की महाकालेश्वर सेवा समिति इस वर्ष भी मणिमहेश कैलाश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लंगर और सेवा शिविर लगाएगी। समिति का दल 9 सितंबर को शाहतलाई से मणिमहेश के लिए रवाना होगा। चंबा जिले के कलसुई स्थित ओम सेवा स्थान पर समिति की ओर से सेवा शिविर लगाया जाएगा। समिति की ओर से सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, चाय, पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जाएगी। यात्रा मार्ग पर लंगर, चाय, पानी और चिकित्सा सेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं की मदद की जाएगी।
समिति के उपप्रधान किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि सेवा ही शिव है, सेवा ही साधना है की भावना के साथ समिति हर वर्ष मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा करती है। सदस्यों के लिए यह कार्य धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक दायित्व भी है। उन्होंने समाजसेवियों और श्रद्धालुओं से सेवा कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया।