फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Religious gathering organized at Gurudwara Sahib Baluganj

Shimla News: गुरुद्वारा साहिब बालुगंज में समागम का आयोजन

Sat, 19 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Religious gathering organized at Gurudwara Sahib Baluganj
शिमला। राजधानी के गुरुद्वारा साहिब बालुगंज में ढींगरा इस्टेट में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित तीसरा महान रैन सबाई कीर्तन समागम हुआ। यह समागम शनिवार को शाम से शुरू होकर रविवार सुबह तक चला। समागम का शुभारंभ शनिवार शाम 6.30 बजे सोदर रहरास साहिब, अरदास, आरती और गुरबाणी शब्द के साथ हुआ। इसमें जसपाल सिंह, मनजीत सिंह और जशनजीत सिंह हजूरी रागी ने हाजरी भरी। इसके बाद नीरज ग्रोवर, रणजीत सिंह और गुरदर्शन सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इसके बाद रात 8:00 बजे से बीबियों के जत्थे ने कीर्तन किया, जिसमें गुरुद्वारा साहिब शिमला की बीबियां और बालजीत गुरु घर से जुड़ी बीबी पूनम ग्रोवर, रितु कुकरेजा, कमलजीत कौर, संतोष कौर, मनजीत कौर सहित अन्य ने भाग लिया। इसके बाद रात 10:00 बजे सुखजिंदर सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब छोटा शिमला, जतोग, संजौली और पाराचिनार सभा के जत्थों ने हाजरी भरी। इस अवसर पर श्री गुरुसिंह सभा बालुगंज के अध्यक्ष गुरसागर सिंह, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह, महासचिव नीरज ग्रोवर, गुरदीप सिंह भल्ला, कोषाध्यक्ष वीर सिंह भल्ला, गुरुद्वारा बोर्ड के चेयरमेन राजेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में संगत मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article