फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Relief to thousands of students: HPU website reopens after three days

हजारों छात्रों को राहत : एचपीयू की वेबसाइट तीन दिन बाद फिर शुरू

Thu, 29 Jan 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Relief to thousands of students: HPU website reopens after three days
इंपेक्ट
विज्ञापन


डेटाबेस क्रैश होने से ठप पड़ी थी विवि की वेबसाइट, तकनीकी खामी से विद्यार्थियों को हुई थी परेशानी


निजी कंपनी देखती है विवि की वेबसाइट

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला की वेबसाइट दो दिन बंद रहने के बाद वीरवार से दोबारा शुरू हो गई। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क कार्यालय के मुताबिक वेबसाइट होस्टिंग सेवा प्रदाता ईआरनेट इंडिया से प्राप्त जानकारी में यह सामने आया कि वेबसाइट पर समस्या डाटाबेस क्रैश होने से पैदा हुई थी। यह एक तकनीकी खामी थी।
वेबसाइट के ठप रहने से छात्रों, शिक्षकों और अन्य हितधारकों को हुई असुविधा के मद्देनजर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने तुरंत कदम उठाते हुए वेबसाइट को ठीक करवाया है। अमर उजाला ने 29 जनवरी के संस्करण में वेबसाइट ठप होने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि समस्या सामने आते ही ईआरनेट इंडिया के साथ ई मेल के माध्यम से लगातार संपर्क स्थापित किया गया। तकनीकी स्तर पर सर्वर और डेटाबेस की पुनर्स्थापना की प्रक्रिया शुरू की गई जिसे सेवा प्रदाता की विशेषज्ञ टीम ने सर्वर स्तर पर दुरुस्त करवाया। सर्वर बैकअप की पुनर्स्थापना एक जटिल और समय लेने वाली प्रक्रिया होती है, इसलिए वेबसाइट को पूरी तरह सामान्य स्थिति में आने में कुछ समय लगा।
विज्ञापन

वेबसाइट बंद रहने के दौरान छात्रों को परीक्षा परिणाम अधिसूचनाएं प्रवेश से जुड़ी जानकारी और अन्य शैक्षणिक अपडेट प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ा था। विशेष रूप से दूरदराज क्षेत्रों से जुड़े छात्र जो पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम पर निर्भर रहते हैं उन्हें विभागों और कार्यालयों से सीधे संपर्क करना पड़ा। शोधार्थियों और नव प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों में भी असमंजस की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



साइट करवा दी है दुरुस्त : वर्मा
विवि के जनसंपर्क अधिकारी रणवीर वर्मा ने कहा कि अब वेबसाइट कार्य कर रही है और आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सभी संबंधित हितधारकों से हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है और आश्वस्त किया है कि भविष्य में ऐसी तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article