फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Relief to thousands of students, CBI green signal for granting scholarship from 2017-18

हजारों विद्यार्थियों को राहत, 2017-18 से रुकी छात्रवृत्ति देने के लिए सीबीआई की हरी झंडी

Thu, 30 Jul 2020 02:53 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Jul 2020 02:53 AM IST
विज्ञापन
Relief to thousands of students, CBI green signal for granting scholarship from 2017-18
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

हिमाचल और बाहरी राज्यों में स्थित निजी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले हजारों विद्यार्थियों को राहत मिली है। सीबीआई ने शिक्षा निदेशालय को शैक्षणिक सत्र 2017-18 और 2018-19 की छात्रवृत्ति देने को हरी झंडी दे दी है। निदेशालय ने छात्रवृत्ति देने के नियम कड़े कर दिए हैं। अब निजी संस्थानों को शपथपत्र देने के बाद पैसा जारी होगा। 250 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले से सबक लेते हुए उच्च शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2017-18 और 2018-19 का पैसा जारी करने से पहले सभी संस्थानों से रिकॉर्ड अपलोड करने को कहा है। एससी, एसटी, ओबीसी छात्रों को दी जाने वाली पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में नया बदलाव किया है। सीबीआई जांच के चलते निदेशालय ने निजी संस्थानों को इन वर्षों की छात्रवृत्ति जारी करने का काम रोक दिया था। 

विज्ञापन


निजी शिक्षण संस्थानों को छात्रवृत्ति लेने से पहले विद्यार्थी की पासपोर्ट साइजफोटो, आधार कार्ड, आय प्रमाणपत्र, एससी/एसटी, ओबीसी प्रमाणपत्र, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाणपत्र, आधार नंबर से जुड़े बैंक खाते की फोटो कॉपी, 75 फीसदी हाजिरी का प्रमाण, जिस कक्षा में पढ़ रहे हैं, उससे पहले की कक्षा के परीक्षा परिणाम की फोटो कॉपी, 2017-18, 2018-19 के परीक्षा परिणाम की फोटो कॉपी, सरकार से मंजूर फीस स्ट्रक्चर की कॉपी, जिस कोर्स की छात्र पढ़ाई कर रहा है, उसके लिए सरकार द्वारा संबंधित संस्थान को अधिकृत सीटों की जानकारी देनी होगी। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि जैसे-जैसे संस्थानों का ब्योरा प्राप्त होगा, छात्रवृत्ति भी जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed