{"_id":"6a5f7961a42a531fe005336b","slug":"relief-from-lower-bazaar-now-shifts-to-rambazaar-encroachment-rises-road-covered-by-tarpaulins-shimla-news-c-19-sml1002-757086-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: लोअर बाजार में राहत अब रामबाजार में \nबढ़ा अतिक्रमण, तिरपाल के नीचे सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: लोअर बाजार में राहत अब रामबाजार में बढ़ा अतिक्रमण, तिरपाल के नीचे सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमन इंट्रो
राजधानी के लोअर बाजार में जारी नगर निगम की कार्रवाई से यहां लोगों की पैदल आवाजाही तो आसान हो गई है, लेकिन शहर के रामबाजार में हालात खराब हैं। बाजार की स्थिति यह है कि नालियों पर दुकानदारों का सामान सजा है, जबकि पैदल रास्तों पर तहबाजारियों ने दुकानें बढ़ा दी हैं। बस स्टैंड से लेकर शाही चौक तक बाजार तिरपाल से ढका पड़ा है। पेश है ग्राउंड रिपोर्ट:-
बस स्टैंड से शाही चौक तक तिरपाल से ढका बाजार
नालियों पर सामान सजा रहे तहबाजारी और दुकानदार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के बाजारों में जारी नगर निगम की कार्रवाई के बावजूद रामबाजार में अतिक्रमण जारी है। तहबाजारियों ने पूरा बाजार तिरपाल से ढक दिया है। पैदल रास्तों पर दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है। हालात यह हैं कि यहां पैदल आवाजाही तक मुश्किल हो रही है।
बस स्टैंड से लेकर शाही चौक तक दोनों ओर सजी दुकानों और उनके तिरपाल के कारण आम लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश के बीच छाते लेकर लोग बाजार में आसानी से नहीं चल पा रहे थे। जगह-जगह टंगा सामान लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया। बस स्टैंड के पास पुल पर ही दो तहबाजारियों ने तिरपाल लगा दिए थे। रैलिंग पर सामान सजाया गया था। पैदल सीढ़ियों पर जगह-जगह जूते और कपड़े रखे गए थे। यहां निजी जमीन पर भी कई तहबाजारियों ने दुकानें सजा रखी हैं।शाही चौक के समीप कई दुकानदारों ने नाली को पूरी तरह ढक दिया है। एक ओर नाली पर दुकानदारों का सामान रखा है तो दूसरी ओर छाबे लगाए बैठे तहबाजारी पैदल आवाजाही में बाधा बन रहे हैं।
विज्ञापन
शाही चौक पर कई जगह बिना अनुमति तहबाजारी बैठे मिले। यहां से राम मंदिर तक कई दुकानों के बाहर पैदल रास्तों पर भी तहबाजारी बैठे दिखाई दिए। जहां तहबाजारी नहीं थे, वहां दुकानदारों ने अपने काउंटर आगे बढ़ा दिए हैं। राममंदिर गेट से लोअर बाजार टनल तक कई जगह पैदल रास्तों और रेलिंग पर तहबाजारी पर्स, कपड़े सहित अन्य सामान बेच रहे हैं। टनल के पास लोअर बाजार की एंट्री सबसे संकरी हो गई है। यहां एक ओर तहबाजारी बैठे हैं तो दूसरी ओर कपड़ा कारोबारी अतिक्रमण कर रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
बैठने की दी थी जगह, आज बना दीं बड़ी दुकानें
रामबाजार के दुकानदारों के अनुसार करीब 15 साल पहले तक यहां की सड़क पर सिर्फ तहबाजारियों को बैठने की अनुमति दी थी। अब यहां तहबाजारियों ने पक्की दुकानें बना ली हैं। पांच साल पहले नगर निगम ने इन पर कार्रवाई भी की थी और पक्के दुकानों के ढांचे तोड़ दिए थे, लेकिन अब फिर से इनका निर्माण हो रहा है। लोगों का कहना है कि बाजार में पैदल चलने तक की जगह नहीं छोड़ी जा रही है, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।