{"_id":"69de247e8a30e518fb0207a6","slug":"relief-for-the-people-vegetable-prices-reduced-by-up-to-rs-20-shimla-news-c-19-sml1002-705862-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को राहत : सब्जियों के \nदामों में 20 रुपये तक कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को राहत : सब्जियों के दामों में 20 रुपये तक कमी
विज्ञापन
मटर 80 से घटकर 60 रुपये किलो बिका
अवकाश के चलते लोगों के घर जाने से सब्जियों की घटी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला की लोअर बाजार सब्जी मंडी में सब्जियों के दामों में कमी आई है। बाहरी राज्यों से आ रही सब्जियों के दाम 20 रुपये प्रतिकिलो तक कम हुए हैं। हालांकि कुछ सब्जियों के दामों में उछाल भी आया है। सब्जियों के दामों में गिरावट आने से लोगों को राहत मिली है।
सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि बाहर से आ रही सब्जियों के दाम कम हुए हैं। वहीं लोकल सब्जियों की मांग बाहर ज्यादा होने के कारण उनके दाम थोड़े बढ़े हैं। विशेष रूप से गोभी 60 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है, पहले गोभी 40 रुपये किलो तक बिकी। वहीं मटर पहले जहां 80 रुपये किलो बिक रहा था मंगलवार को 60 रुपये किलो बिका। कारोबारियों ने बताया कि लंबे अवकाश के कारण लोग गांवों को चले गए हैं। दरअसल दूसरे शनिवार, रविवार, मंगलवार को बैसाखी और बुधवार को हिमाचल दिवस का अवकाश एकसाथ आए हैं, इसलिए अधिकतर लोगों ने गांवों का रुख कर लिया है। इस कारण सब्जियों की मांग भी कुछ कम हुई है। इस कारण सब्जियों के दाम कुछ घटे हैं।
शहर के उपनगरों में लोगों को इससे बीस रुपये अधिक महंगी मिल रही है। सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष विशेश्वरनाथ ने बताया कि बीते दिनों के मुकाबले दामों में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि लंबे अवकाश के कारण लोग घर गए हुए हैं। शहर में कुछ दिनों से सब्जियों की मांग कम हुई है। इस कारण दामों में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में दाम उछाल आने की संभावना है।
विज्ञापन
सब्जी का नाम पहले दाम अब दाम
मटर 80 60
करेला 80 60
फूलगोभी 40 60
भिंडी 80 60
पत्तागोभी 30 20
फ्राशबीन 60 60
घीया 50 40
टमाटर 30 30
प्याज 30 30