फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Relief for Himachal, improvement in coronavirus recovery and death rate

हिमाचल के लिए राहत, कोरोना के रिकवरी और डेथ रेट में सुधार

Tue, 22 Dec 2020 01:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Dec 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
Relief for Himachal, improvement in coronavirus recovery and death rate
कोरोना वायरस की जांच(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

 कोरोना को लेकर हिमाचल प्रदेश के लिए राहत भरी खबर है। पिछले एक सप्ताह में कोरोना के रिकवरी और डेथ रेट में सुधार हुआ है। प्रदेश में 89 फीसदी के हिसाब से कोरोना के मरीज ठीक हो रहे हैं। डेथ रेट भी 1.9 से घटकर 1.5 फीसदी हुआ है। वहीं स्वास्थ्य विभाग को क्रिसमस, न्यू ईयर को लेकर चिंता है। इस दौरान प्रदेश के पर्यटन स्थलों में कई कार्यक्रम होते हैं, जहां बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। 

विज्ञापन


बीते एक सप्ताह की बात करें तो हर दिन होने वाली मौतों  का आंकड़ा 10 से नीचे पहुंच गया है। जबकि नवंबर में हर रोज 15 से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत हुई है। हिम सुरक्षा योजना के तहत 50 लाख लोगों से संपर्क हुआ है। इस समय जिला शिमला और कांगड़ा में कोरोना के ज्यादा मामले आ रहे है। अन्य जिलों में कोरोना से कुछ राहत है। 
विज्ञापन


कोविड वार्ड में लगेगा अतिरिक्त स्टाफ 
सरकार कोरोना वार्ड में अतिरिक्त स्टाफ तैनात करेगी। डॉक्टर के अलावा नर्सें और पैरामेडिकल का अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया जा रहा है। वार्ड में 24 घंटे स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना मरीजों को डायपर लगाने के निर्देश 
सरकार ने उपचाराधीन मरीजों को डायपर लगाने के निर्देश दिए हैं। मरीज बार-बार शौचालय जाते हैं। ऐसे में ऑक्सीजन का लेबल डाउन हो जाता है और मौत की संभावना बनी रहती है। 



कोरोना के रिकवरी और डेथ रेट में सुधार हुआ है। इसका कारण प्रदेश सरकार की ओर से की गई सख्ती और सैंपलिंग की संख्या बढ़ाया जाना है। - अमिताभ अवस्थी, स्वास्थ्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed