पांच सितंबर के बाद रिलायंस जियो सिम लेंगे तो होगा फायदा
रिलायंस कंपनी की जियो सिम के आकर्षक ऑफर शहर के मोबाइल और मोबाइल पर इंटरनेट का अधिक इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को खासा आकर्षित कर रहा है। मोबाइल स्टोर और रिलायंस जियो सिम उपलब्ध करवाने वाले स्टोर्स पर ग्राहकों की सिम के लिए फार्म भरने के लिए भीड़ बढ़ गई है।
तीन माह तक 4जी 75 जीबी डाटा का ऑफर और उसके साथ तीन माह तक कॉल, रोमिंग के साथ एसएमएस सेवा मुफ्त किए जाने के इस आकर्षक ऑफर का लाभ उठाने के लिए होड़ लगी है। पांच सितंबर को कंपनी विधिवत रूप से पूरे देश भर में इस जियो सिम की लॉचिंग कर रही है। 31 दिसंबर तक मुफ्त टाडा, कॉल और एसएमएस की सुविधा जारी रहेगी।
उसके बाद भी सिम धारक को अलग से एक से बढ़कर एक डाटा और कॉल तथा एसएमएस प्लान के आकर्षक ऑफर दिए गए हैं। इसमें महज 50 रुपये के रिचार्ज पर एक जीबी डाटा तीन माह की मुफ्त सुविधा के बाद मिलेगा। छात्रों के लिए इसमें ऑफर और भी आकर्षक बनाया गया है।
ये हैं रिलायंस जियो के रजिस्टर्ड डीलर
नेट पैक पर अतिरिक्त 25 फीसदी डाटा दिए जाने की सुविधा होगी। राजधानी के माल रोड स्थित कनेक्शन आरकिड्स, गेंदा मल हेमराज सहित मेट्रो और लोअर बाजार के कंपनी के रजिस्टर डीलर के यहां सिम और मोबाइल के साथ सिम लेने के लिए लोग जुट रहे हैं। शहर के मालरोड स्थित कनेक्शन आरकिड के कर्मी रजनीश राणा का कहना
है कि रोज भारी संख्या में लोग जियो सिम लेने को फॉर्म भरने को आ रहे हैं। इसके साथ ही सेट की बिक्री भी बढ़ी है। इसके अलावा गेंदामल हेम राज, मेट्रो, सत्यम, वालिया एंटरप्राइसेज लोअर बाजार, गोपाल पंजीकृत डीलर के पास भी भारी भीड़ उमड़ रही है। बीसीएस में स्थित रिलायंस डिजिटल स्टोर में भी लोग सिम लेने को पहुंच रहे हैं।