फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   relaxation may be given in corona curfew after 31 may in himachal, CM Jairam gave signs of unlock in a meeting with businessmen

कोरोना कर्फ्यू: हिमाचल में 31 मई के बाद मिल सकती हैं रियायतें, सीएम जयराम ने दिए ‘अनलॉक’ के संकेत

Wed, 26 May 2021 05:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 May 2021 05:41 PM IST
सार

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार  31 मई के बाद धीरे-धीरे तथा चरणबद्ध ढंग से अनलॉक की प्रक्रिया पर विचार कर सकती है, बशर्ते कोविड-19 के मामलों में निरंतर कमी आए।
 

विज्ञापन
relaxation may be given in corona curfew after 31 may in himachal, CM Jairam gave signs of unlock in a meeting with businessmen
सीएम जयराम ने व्यापार मंडल के साथ की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 31 मई के बाद चरणबद्ध ढंग से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि गत कुछ दिनों के दौरान कोविड-19 के मामलों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसलिए प्रदेश सरकार 31 मई के बाद धीरे-धीरे और चरणबद्ध ढंग से ‘अनलॉक’ की प्रक्रिया पर विचार कर सकती है, बशर्ते कोविड-19 के मामलों में निरंतर कमी आए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बुधवार को शिमला में हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष सुमेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को व्यापार मंडल की विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में लागू कोरोना कर्फ्यू के कारण व्यापारी वर्ग को पेश आ रही परेशानियों के प्रति संवेदनशील है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 के मामलों में आई तेजी के दृष्टिगत राज्य और प्रदेशवासियों के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने 31 मई तक पूरे प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रदेश सरकार को भरपूर सहयोग प्रदान करने के लिए व्यापार मंडल के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के महासचिव राकेश कैलाश, राजेश महिंद्रू, महापाल सरपाल, सुरेश बजाज, कुशाल जैन, अनुज गुप्ता, परम कौशल, सुरेंद्र, विशाल मोहन, सुफल सूद, राजेश खन्ना, सचिन शर्मा, अजय ठाकुर और हेमंत भी उपस्थित थे। इन्होंने सीएम जयराम ठाकुर से दुकानें बंद रखने से व्यापारियों को हो रहे आर्थिक नुकसान के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कुछ और दुकानें खोलने पर फैसला लेने की मांग रखी। 

ऑनलाइन कारोबार बंद करने, कुछ घंटे सभी दुकानों को खोलने की मांग

राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कारोबारियों ने सरकार से कोरोना कर्फ्यू के दौरान बंद दुकानों को कुछ घंटे खोलने की छूट देने और ऑनलाइन कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है।प्रदेश व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष सुमेश कुमार शर्मा की अगुवाई में बुधवार को सीएम जयराम ठाकुर से मिला। शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह भी मौजूद रहे।

कारोबारी नेताओं ने कहा कि कोरोना काल में कारोबारी वर्ग सरकार के साथ खड़ा है। सरकार के हर दिशा-निर्देश का पालन किया जा रहा है। सरकार को भी कारोबारियों को हल्की राहत देनी होगी। कई सीजनल कारोबारी दुकानें बंद होने से दुखी हैं। यदि अभी दुकानें न खुलीं तो इन्हें भारी नुकसान होगा। इन्हें हफ्ते में कुछ घंटे दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ आदि राज्यों में भी जहां कोरोना के ज्यादा मामले आ रहे हैं, वहां भी पांच दिन और पांच घंटे के लिए सभी दुकानें खुल रही हैं। कारोबारी नेताओं ने ऑनलाइन कारोबार को मंजूरी देने पर कड़ा एतराज जताया। कहा कि स्थानीय कारोबारी दुकानें बंद कर बैठे हैं, जबकि बाहर की कंपनियां सरकार को टैक्स दिए बिना लाखों का मुनाफा कमा रही हैं। इस पर रोक लगे या स्थानीय कारोबारियों को भी होम डिलीवरी की छूट दी जाए।

व्यापारियों की प्राथमिकता से हो वैक्सीनेशन
प्रदेश व्यापार मंडल ने कारोबारियों के वैक्सीनेशन के लिए अलग इंतजाम करने की मांग की। कहा कि भले ही कारोबारियों से सौ रुपये शुल्क लिया जाए। इसके अलावा औसतन बिजली बिलों से भी राहत दी जाए। प्रदेश अध्यक्ष ने कारोबारियों के लिए राहत पैैकेज जारी करने की भी मांग की। इसके अलावा सरकार सख्ती से कर्फ्यू लागू करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed