फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   relaxation in teacher recruitments in himachal

शिक्षक भर्तीः अब कम नंबर वाले भी बनेंगे टीचर

Tue, 04 Nov 2014 06:01 PM IST
Updated Tue, 04 Nov 2014 06:01 PM IST
विज्ञापन
relaxation in teacher recruitments in himachal

हिमाचल में शिक्षकों की भर्ती पर सरकार ने कम अंक वाले युवाओं को बड़ी छूट दे दी है। एसएमसी शिक्षक भर्ती के लिए 45 फीसदी अंकों वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे। यह छूट केवल उन उम्मीदवारों के लिए होगी, जिनकी 31 अगस्त 2009 से पहले ग्रेजुएशन हो चुकी है।

विज्ञापन


इस तिथि के बाद के स्नातकों के लिए 50 प्रतिशत अंक जरूरी होंगे। एनसीटीई से जारी निर्देशों के बाद सरकार ने आरएंडपी नियमों में संशोधन से पहले यह अधिसूचना जारी की है। हिमाचल में विभिन्न पदों के लिए स्कूल प्रबंधन समिति के तहत शिक्षकों की भर्ती हो रही है।
विज्ञापन


भर्ती की अधिसूचना में कहा गया है कि इसके लिए टेट पास होना जरूरी होगा और भर्ती आरएंडपी नियमों के मुताबिक ही होगी। आरएंडपी नियमों में केवल 50 प्रतिशत अंकों वाले उम्मीदवारों को ही इस परीक्षा के लिए पात्र माना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

2009 से पहले वालों को राहत

relaxation in teacher recruitments in himachal

हाल ही में अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के माध्यम से हुई भर्ती प्रक्रिया से पहले भी हिमाचल सरकार ने प्रतिशतता के इस पेंच को स्पष्ट करते हुए शिक्षा निदेशालय को पत्र लिखा था, जिसमें स्पष्ट किया था कि टीजीटी आर्ट्स, नॉन मेडिकल और मेडिकल की भर्ती में उन उम्मीदवारों के ग्रेजुएशन में 45 प्रतिशत अंक जरूरी है, जिन्होंने इसे 30 अगस्त 2009 से पहले किया है।

जिन्होंने ग्रेजुएशन 30 अगस्त 2009 के बाद की है, उनके लिए 50 प्रतिशत अंक जरूरी होंगे। जिन आरएंडपी नियमों के हिसाब से अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड टीजीटी भर्ती कर रहा है, वही एसएमसी भर्ती में भी फालो होंगे।

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अशोक शर्मा का कहना है कि यह भर्ती आरएंडपी नियमों के अनुसार हो रही है। नियमों में संशोधन के बारे में सरकार के हर आदेश की अनुपालना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed