फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Regularize computer teachers on the orders of the High Court: Union

हाईकोर्ट के आदेश पर कंप्यूटर शिक्षकों को नियमित करें : संघ

Thu, 15 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Regularize computer teachers on the orders of the High Court: Union
एलडीआर व्यवस्था को मानने से इन्कार
विज्ञापन

बोले, कुछ शिक्षक होने वाले हैं अब सेवानिवृत्त

संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में वर्षों से सेवाएं दे रहे कंप्यूटर शिक्षकों के नियमितीकरण का मामला एक बार फिर चर्चा में है।

प्रदेश सरकार की ओर से लागू की जा रही एलडीआर व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कंप्यूटर शिक्षक संघ की लीगल टीम ने इसे शिक्षकों की समस्याओं का स्थायी समाधान मानने से इन्कार किया है। वीरवार को लीगल टीम के सदस्यों राजेंद्र शर्मा, विपिन शर्मा, कुलदीप शर्मा और देश राज ने सरकार से मांग की कि कंप्यूटर शिक्षकों के नियमितीकरण के मामले में उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुरूप कार्रवाई की जाए और उन्हें नियमानुसार उनके पात्र सेवा लाभ प्रदान किए जाएं। लीगल टीम के सदस्यों का कहना है कि वर्षों तक सरकारी विद्यालयों में सेवाएं देने के बावजूद कंप्यूटर शिक्षकों को नियमितीकरण के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में सेवानिवृत्ति के करीब पहुंच चुके शिक्षकों के लिए एलडीआर व्यवस्था कितनी लाभकारी होगी, यह एक महत्वपूर्ण सवाल है।


वर्ष 2016 में अवमानना मामले की सुनवाई के दौरान सरकार ने भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन कर कंप्यूटर शिक्षकों को शिक्षा विभाग में समायोजित करने की बात कही थी। लीगल टीम के सदस्यों का कहना है कि सितंबर 2025 में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने कंप्यूटर शिक्षकों को जनवरी 2016 से नियमित करने के आदेश पारित किए हैं लेकिन इस पर अमल नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article