{"_id":"6af20e1c523cefc9400b62d4","slug":"registration-of-teams-for-virasat-e-kahlur-season-4-has-begun-shimla-news-c-92-1-ssml1001-171543-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: विरासत ए कहलूर सीजन-4 के लिए टीमों का पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: विरासत ए कहलूर सीजन-4 के लिए टीमों का पंजीकरण शुरू
विज्ञापन
-25 नवंबर तक करवा सकेंगे रजिस्ट्रेशन, 16 टीमों को मिलेगा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर में स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता विरासत ए कहलूर के सीजन-4 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। क्रिकेट एसोसिएशन बिलासपुर की ओर से प्रतियोगिता के लिए टीमों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। इच्छुक टीमें 25 नवंबर तक अपना पंजीकरण करवा सकती हैं। प्रतियोगिता में अधिकतम 16 टीमों को ही शामिल किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता का आयोजन लुहणू क्रिकेट मैदान बिलासपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता के पिछले तीन सीजन भी सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। तीनों सीजन में स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी क्रिकेट प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला था। अब चौथे सीजन को लेकर भी खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। लुहणू क्रिकेट मैदान का अपना विशेष महत्व है। हाल ही में इस मैदान पर रणजी ट्रॉफी के मुकाबले आयोजित हुए हैं। इसके अलावा बीसीसीआई अंडर-19 महिला चैलेंजर ट्रॉफी के मैच भी यहां खेले गए। महिला क्रिकेट की कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से जुड़े मुकाबलों के आयोजन के बाद इस मैदान पर स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों को खेलने का अवसर मिलना उनके लिए खास अनुभव होगा।
बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध करवाना और जिले में क्रिकेट गतिविधियों को बढ़ावा देना है। पिछले तीन सीजन में खिलाड़ियों की भागीदारी और उत्साह को देखते हुए चौथे सीजन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में अधिकतम 16 टीमों को प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक टीमें निर्धारित तिथि से पहले अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें।