फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   register online for shaktipeeth darshan in himachal pradesh

शक्तिपीठों के दर्शन के लिए अब घर बैठे कीजिए पंजीकरण

Tue, 15 Sep 2020 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमन शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं (ऊना)
अमन शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 15 Sep 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
register online for shaktipeeth darshan in himachal pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठों के दर्शन करने के लिए बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी गई है। कोविड ई-पास वेबसाइट में हिमाचल आने वाले ऑप्शन में मंदिर विजिट का प्रावधान कर दिया गया है। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को पहले की तरह कोविड-19 ई-पास में जाकर हिमाचल आने की ऑप्शन को चुनना होगा। इसमें नाम, पता, गाड़ी नंबर, आधार कार्ड नंबर समेत अन्य डिटेल भरनी होगी।

विज्ञापन


टूरिज्म वाली ऑप्शन चुनकर टैंपल विजिट पर क्लिक करना होगा। जिस होटल में श्रद्धालुओं को दो दिन रुकना है, उस होटल का पूरा नाम पते के साथ भरना होगा। कोविड ई-पास के अंत में श्रद्धालु को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट के साथ अपने आधार कार्ड की कॉपी अपलोड करनी होगी। पंजीकरण के बाद श्रद्धालु को आईडी नंबर दिया जाएगा। प्रशासन की तरफ से जांच के बाद ही श्रद्धालुओं के ये पास स्वीकृत किए जाएंगे।
विज्ञापन


श्रद्धालु ऑनलाइन पास को मंदिर के सुरक्षा कर्मियों को दिखाकर दर्शन कर सकेंगे। वर्तमान में बाहरी राज्यों से आ रहे श्रद्धालुओं की मंदिर में मैनुअल कोविड-19 रिपोर्ट जांची जाती है। डीसी ऊना संदीप कुमार ने बताया कि कोविड ई-पास पर जाकर अन्य राज्यों के श्रद्धालु मंदिर दर्शन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed