Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Regarding the name of the book cafe

Shimla News: बुक कैफे के नाम को लेकर एमसी सदन के बाहर धरना

Wed, 30 Jul 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Regarding the name of the book cafe
कांग्रेस पार्षद सदन में उठाए सवाल
विज्ञापन

बाहर समाजसेवी रवि कुमार ने दिया धरना

अब डॉ. भीमराव आंबेडकर जाना जाएगा बुक कैफे
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के चौड़ा मैदान स्थित बुक कैफे के नाम पर खड़ा हुआ विवाद बुधवार को नगर निगम सदन में भी गूंजा। सदन के बाहर गदर फ्रंट के नेता एवं समाजसेवी रवि कुमार धरने पर बैठे वहीं सदन के अंदर कांग्रेस पार्षद सिमी नंदा ने इस पर सवाल उठाए।

दोपहर 2:30 बजे सदन शुरू होने से पहले ही गदर फ्रंट के सदस्य रवि कुमार की अगुवाई में बचत भवन के बाहर धरने पर बैठ गए। इनका कहना था कि चौड़ा मैदान बुक कैफे का नाम डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर रखा गया था लेकिन अब नगर निगम ने इसे बदल दिया है। यहां हिमईरा का स्टोर खोल दिया है। मेयर के सामने गदर फ्रंट के नेता रवि कुमार ने कहा कि हिमईरा स्टोर बंद किया जाए। इसका नाम पहले की तरह डॉ. भीमराव अंबेडकर बुक कैफे किया जाए। यहां उनके जीवन से जुड़ी किताबें और साहित्य रखे जाएं। साथ ही रिज पर भी उनकी प्रतिमा लगाने की मांग की। मेयर ने कहा कि इस पर जल्द फैसला लिया जाएगा। वहीं, सदन के भीतर कांग्रेस पार्षद सिमी नंदा ने भी प्रस्ताव पेश किया। कहा कि इस कैफे का नाम नगर निगम कागजों में भी डॉ. भीमराव अंबेडकर बुक कैफे किया जाए। साथ ही कैफे के बाहर बड़ी पट्टिका लगाई जाए। इस प्रस्ताव को सदन में बाकी पार्षदों ने भी मंजूरी दी। सदन से प्रस्ताव पारित होने के बाद गदर फ्रंट ने भी अपना धरना खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article