{"_id":"687b9dd2023444433e0fb4e4","slug":"refined-price-low-refined-price-low-shimla-news-c-19-sml1001-570115-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: डिपुओं में नौ रुपये सस्ता मिलेगा रिफाइंड तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: डिपुओं में नौ रुपये सस्ता मिलेगा रिफाइंड तेल
विज्ञापन
खास खबर...
एपीएल और बीपीएल परिवारों को राहत, सरकारी गोदामों में पहुंची सप्लाई
134 रुपये में मिल रहा था रिफाइंड, अब लोगों को चुकाने होंगे 124 रुपये
शहर के 25 हजार से अधिक राशन कार्डधारक 50 डिपुओं से लेते हैं राशन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में एपीएल और बीपीएल परिवारों को 9 रुपये सस्ता रिफाइंड तेल मिलेगा। राशन गोदाम में जो नई सप्लाई आई हैं, उसमें रिफाइंड तेल के दामों में कटौती कर 124 रुपये का प्रिंट आया है। इस वजह से शहर के हजारों एपीएल और बीपीएल परिवारों ने राहत की सांस ली है।
राजधानी में 25 हजार के करीब राशनकार्ड धारक उपभोक्ता हैं। यह उपभोक्ता शहर के करीब 50 डिपुओं से सस्ते राशन की खरीदारी करते हैं। पिछले काफी समय से डिपुओं में सरसों तेल, रिफाइंड और चना दाल की सप्लाई नहीं मिल रही थी। इसके चलते हजारों राशनकार्ड धारकों को बाजारों से महंगी दरों पर खरीदारी करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। हालांकि अभी बाकी की खाद्य वस्तुएं नहीं आई हैं, लेकिन विभाग का दावा है कि वह भी जल्द आ जाएंगी। हालांकि दूसरी ओर राशन गोदाम में रिफाइंड तेल की सप्लाई लेकर ट्रक पहुंचने के बाद शनिवार को बिल काटे गए हैं और डिपो होल्डरों को रिफाइंड की सप्लाई भेजनी शुरू कर दी है। बता दें कि बीते महीने रिफाइंड एपीएल और बीपीएल परिवारों को 134 रुपये में दिया जा रहा था, लेकिन इस बार लोगों को 124 रुपये चुकाने होंगे।
इनसेट
आटा भी बचा है कम
डिपुओं में एक समस्या खत्म होती है, तो दूसरी सामने आ जाती है। बताया जा रहा है कि अब डिपुओं में आटे का जो स्टॉक भेजा गया है, वह कुछ दिनों का ही बचा है। ऐसे में लोगों को आने वाले समय में दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं। तर्क है कि इस बार जो सप्लाई दी गई है, वह कम है।
विज्ञापन
कोट्स
डिपुओं में राशन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध
डिपुओं में राशन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, किसी भी उपभोक्ता को राशन संबंधी परेशानी पेश नहीं आने दी जा रही है।
-नरेंद्र धीमान, जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले