{"_id":"6a3527232697e7a8a95bb366b0726191","slug":"red-light-crossing-chalan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालबत्ती क्रॉस की तो अब खैर नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालबत्ती क्रॉस की तो अब खैर नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 04 Nov 2014 02:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शहर के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर लगाई ट्रैफिक लाइटें शनिवार को चालू हो गईं। चंडीगढ़ की ओर से शहर में एंट्री करने वाली गाड़ियों को टूटीकंडी क्रासिंग और ठियोग की ओर से आने वाली गाड़ियों को ढली में लगाई ट्रैफिक लाइटों से कंट्रोल किया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रैफिक लाइटों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी। लाइट क्रॉस करने पर 500 रुपये जुर्माना लगेगा। ट्रैफिक लाइटों की अनु पालना सुनिश्चित करने के लिए ढली और टूटीकंडी क्रासिंग पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों की तैनाती होगी।
विज्ञापन
डीएसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा ने कहा कि शहर में जाम की समस्या हल करने के लिए टूटीकंडी क्रासिंग और ढली चौक पर ट्रैफिक लाइटें चालू कर दी हैं। लाइटों का उल्लंघन करने वालों को 500 रुपये फाइन किया जाएगा। शहर में अन्य स्थानों पर लगाई ट्रैफिक लाइटें भी जल्द दुरुस्त होंगी।
विज्ञापन
अक्सर खराब रहती हैं स्ट्रीट लाइटें
शहर के ट्रैफिक को पटरी पर लाने के लिए भले ही ट्रैफिक पुलिस ने ढली और टूटीकंडी क्रासिंग पर नई ट्रैफिक लाइटें लगा दी हैं लेकिन शहर में लगी पुरानी ट्रैफिक लाइटें शोपीस बनकर रह गई हैं। विक्ट्री और ढली टनल में लगी ट्रैफिक लाइटें अक्सर खराब रहती हैं। ट्रैफिक पुलिस के जवानों को यहां खुद ट्रैफिक कंट्रोल करना पड़ता है। खलीनी चौक पर लगी लाइटें गिरने के कगार पर हैं।