{"_id":"67c95047a9e352d014d651f83a94689c","slug":"red-cross-fair-at-ridge-maidan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिज मैदान पर रेडक्रास मेले में उमड़ा जन सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिज मैदान पर रेडक्रास मेले में उमड़ा जन सैलाब
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 14 Jun 2014 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रास अस्पताल कल्याण शाखा ने शनिवार को ऐतिहासिक रिज मैदान पर वार्षिक रेड क्रास मेला आयोजित किया। इसका शुभारंभ राज्य रेडक्रास अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने किया।
विज्ञापन
उन्होंने मेला आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते कहा कि इस तरह के आयोजनों में स्टाल आदि लगाकर जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आम लोगों से अंशदान एकत्र किया जाता है। इसके पैसों से लोगों के उपचार का खर्च उठाने में मदद की जाती है।
विज्ञापन
मेले में मनोरंजक खेल जैसे मिक्की माउस, तंबोला, जादू की जीप की सवारी आदि बच्चों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। वहीं पदम देव कांप्लेक्स के टैरेस पर स्वादिष्ट व्यंजनों और घरेलू सामान के स्टाल लगाए गए थे।
विज्ञापन
स्कूली छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुती
इनमें विभिन्न विभागों और संस्थाओं ने अपने उत्पाद बेचे। इस मौके पर उपायुक्त शिमला दिनेश मल्होत्रा भी मौजूद रहे। इस दौरान पोर्टमोर स्कूल की छात्राओं दीपा, दिव्या, शिनु, अंजु भारती, आचंल, संतोष शिवानी, योगिता, दीपिका, रविना, किरण आदि छात्रों ने पांरपरिक वेशभूषा में सजकर डांस टीचर अल्का के निर्देशन में तैयार पहाड़ी नाटी की प्रस्तुति दी।
इसमें छात्राओं ने शकीरा रानिए.., म्हारे बिशू के जाणा.. जैसे गीतों पर लोक नृत्य पेश किया। सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों विनोद रांटा, निताशा, नितिन, लेख राम गंधर्व, नरेंद्र कुमार, मोहन, सुनिता, सोनिया, रेखा, ललीत किशोर, रोशन लाल व साथी कलाकारों ने धारो माते लागो कुपड़ी मामा.. जैसे गीतों पर डांस किया।
गतका मार्शल आर्ट ग्रुप ने दिखाए करतब
मोहाली से आए गतका मार्शल आर्ट दल ने सतपाल बागी, कुलदीप सिंह की अगुवाई में तलवारबाजी, नेजा बाजी, कंडयाला, गोला, जंगी गोला, गंडासी, नारियल फोड़, प्लेन गोला जैसे हैरान कर देने वाले करतब दिखाए। इसका पूरा दिन हजारों लोगों ने आनंद लिया। टीम में सिमरनजीत सिंह, गुरमित सिंह, शैरी, इंद्रजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, विक्की व साथियों ने इन करतब को दिखाया।