{"_id":"60b5191c8ebc3e8662127cca","slug":"red-bute-plum-sold-in-rs-252-per-kg-in-delhi-shimla-city-news-sml3721216153","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में 252 रुपये प्रति किलो बिका शिमला के भुट्टी का रेड ब्यूट पल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में 252 रुपये प्रति किलो बिका शिमला के भुट्टी का रेड ब्यूट पल्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। शिमला जिले की भुट्टी पंचायत के कोटीधार के बागवान कर्मचंद चौहान का रेट ब्यूट प्लम दिल्ली की आजादपुर फल मंडी में 252 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड दाम पर बिका है। इस सीजन का यह अब तक का रिकॉर्ड रेट है।
चौहान ने बताया कि उन्होंने करीब 700 ग्राम के पारदर्शी पैकेट वाली 28 पेटियां दिल्ली की आजादपुर फल मंडी भेजी थीं। इनमें से 8 पेटियों को 5051 और 20 पेटियों को 4620 रुपये प्रति पेटी रेट मिला है। उनके बगीचे में रेड ब्यूट किस्म के सिर्फ 16 पेड़ है, जिन्हें 7 साल पहले ग्राफ्टिंग के जरिए लगाया था। रेड ब्यूट के अलावा उनके बगीचे में ब्लैक एम्बर और फ्रायर किस्म के प्लम के भी पेड़ हैं। बीते साल के मुकाबले इस साल प्लम को उम्दा रेट मिले हैं। कोरोना संकट के बीच लोग विटामिन सी से भरपूर फलों का अधिक सेवन कर रहे हैं।
दिल्ली की आजादपुर फल मंडी की फर्म सुंदर दास एंड संस बी 184 के संचालक सुनीत चौधरी ने बताया कि इस प्लम की क्वालिटी और साइज बहुत बढ़िया था। कोरोना काल में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फ्रूट की भारी डिमांड के चलते भी प्लम को 252 रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड रेट मिला है। दिल्ली के फाइव स्टार होटलों और बड़े मॉल के अलावा राजस्थान के जयपुर में यह प्लम ग्राहकों को उपलब्ध होगा।