फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Red alert of rain and snowfall in Himachal pradesh educational institutions of Kullu will remain closed

Himachal : आज बारिश-बर्फबारी का रेड अलर्ट, नहीं खुलेंगे कुल्लू के शिक्षण संस्थान; चार NH समेत 241 सड़कें बंद

Sat, 02 Mar 2024 12:13 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 02 Mar 2024 12:13 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार के लिए बारिश और भारी बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए दो मार्च को कुल्लू के शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे, लेकिन वार्षिक परीक्षाएं जारी रहेगी।

विज्ञापन
Red alert of rain and snowfall in Himachal pradesh educational institutions of Kullu will remain closed
हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार सुबह से बर्फबारी और मैदानी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। इससे प्रदेश में ठंड में भी इजाफा हुआ है। बारिश-बर्फबारी से प्रदेश में चार नेशनल हाईवे समेत 241 से ज्यादा सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। रोहतांग, लाहौल-स्पीति, अटल टनल के आसपास, चंबा के पांगी-भरमौर, किन्नौर में बर्फबारी हुई है, जबकि कांगड़ा, शिमला, सोलन, चंबा समेत कई इलाकों में बारिश होती रही।

विज्ञापन

दो मार्च के लिए रेड अलर्ट
वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार के लिए बारिश और भारी बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए दो मार्च को कुल्लू के शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे, लेकिन वार्षिक परीक्षाएं जारी रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फबारी से यातायात बंद
जिला कुल्लू व जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में के ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह से बर्फबारी हो रही है। रोहतांग दर्रा में 30 सेंमी, अटल टनल के साउथ पोर्टल में 20, नोर्थ पोर्टल में 15, सिस्सू के गोंपाथंग में 10 तथा कोकसर में 12, केलांग में 10, सोलंगनाला में 10 और जलोड़ी दर्रा में 15 सेंमी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से अटल टनल रोहतांग के साथ नेशनल हाईवे-305 यातायात के लिए बंद हो गया है। इसके अलावा एनएच 505 ग्रांफू-लोसर, जलोड़ी जोत बड़े वाहनों के लिए बंद है। वहीं, चंद्रा घाटी के सिस्सू और कोकसर क्षेत्र में सुबह से बर्फ के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं। जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी की ऊपरी चोटियों में 12.7 और और भरमौर में 20.32 सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ है। पांगी के मुख्यालय किलाड़ में पांच सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। 

विज्ञापन

फसलों को होगा फायदा
चंबा जिले के निचले क्षेत्रों में दिन भर बारिश का क्रम जारी रहा। जिले के 165 गांवों में ट्रांसफार्मरों में आई खराबी से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। पांगी के छह मार्ग अब तक यातायात के लिए सुचारु नहीं हो पाएं हैं। ऐसे में शुक्रवार को पांगी में बर्फबारी के बीच ही विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। उधर, किन्नौर जिले में सुबह से बर्फबारी हो रही है। इससे जिले में शीतलहर बढ़ गई है। सुबह से लगातार बर्फबारी होने से जिले में अभी तक 17 सेंटीमीटर तक बर्फबारी होने से कई ग्रामीण क्षेत्रों में बसों की आवाजाही ठप होने से लोग पैदल अपने घरों में पहुंचे। बारिश-बर्फबारी किसानों-बागवानों की फसलों गेहूं, मटर, सेब आदि के लिए लाभदायक रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed