फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitments on 1650 post at BBN

खुला नौकरियों का पिटारा, 1650 पदों पर भर्ती

Fri, 22 Aug 2014 08:14 AM IST
Updated Fri, 22 Aug 2014 08:14 AM IST
विज्ञापन
recruitments on 1650 post at BBN

प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलने वाले हैं। नामी कंपनियां बद्दी और बरोटीवाला में प्रोडक्शन शुरू करने वाली हैं। करीब 1650 युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


हिमाचली युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उद्योग विभाग के सिंगल विंडों से इन उद्योगों को मंजूरी दी जा चुकी है। बद्दी-बरोटीवाला तके लॉरियल, वेट्स इंडिया और माधव एग्रो उद्योग अगले छह माह तक प्रोडक्शन शुरू करने वाले हैं।
विज्ञापन


वर्धमान समूह ने दो उद्योगों का विस्तारीकरण शुरू किया है। करीब 203 करोड़ का निवेश हो रहा है।

लॉरियल कंपनी में 300 पदों पर भर्ती

recruitments on 1650 post at BBN

नामी कास्मेटिक कंपनी लॅरियल झाड़माजरी में सौ करोड़ का निवेश करेगी। कंपनी ने पांच हजार वर्ग मीटर प्लॉट खरीद कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। कंपनी ने 20 करोड़ खर्चे हैं। कंपनी में फिलहाल तीन सौ लोगों को रोजगार मिलेगा।

प्लास्टिक का सामान तैयार करने वाली वेट्स इंडिया बद्दी में दस करोड़ का निवेश करेगी। प्लॉट खरीद लिए हैं। निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें 70 लोगों को रोजगार मिलेगा।

माधव एग्रो कंपनी में 80 पद

recruitments on 1650 post at BBN

माधव एग्रो कंपनी भी 38 करोड़ का निवेश करेगी। इसमें खाने-पीने का सामान तैयार होगा। कंपनी में 80 लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह बद्दी में स्थापित हो रही है। वर्धमान कंपनी अपनी दो इकाइयों का विस्तार कर 55 करोड़ का निवेश कर रही है।

एक कंपनी में 33 करोड़ का विस्तारीकरण किया जाएगा। इससे आठ सौ लोगों को रोजगार मिलेगा। दूसरी कंपनी में 22 करोड़ का विस्तार होगा। यहां चार सौ लोगों को रोजगार मिलेगा।

यहां भी जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

अब तक 72 हजार को रोजगार

recruitments on 1650 post at BBN

बीबीएन में 2114 इकाईयां उद्योग विभाग में पंजीकृत हैं। इन पर 12 हजार करोड़ का निवेश हुआ है। इसमें 72 हजार को रोजगार मिला है। इसमें हिमाचली कितने हैं, इसका आंकड़ा उद्योग विभाग के पास नहीं है।

उद्योग विभाग के उप निदेशक अंशुल धीमान का कहना है कि तीन नई कंपनी और दो कंपनियों के विस्तारीकरण के आवेदन सिंगल विंडो में आए थे। विभाग ने स्वीकृति दे दी है।

कंपनियां उद्योग खोलने और विस्तारीकरण में जुट गई हैं। बद्दी-बरोटीवाला में 203 करोड़ का नया निवेश हुआ है। फिलहाल, 1650 युवाओं को रोजगार मिलेगा। यह आंकड़ा बाद में बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed