फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Recruitment proposal will be made according to the vacant posts of teachers till December 31, 2024

Himachal: हिमाचल में शिक्षकों के 31 दिसंबर 2024 तक रिक्त होने वाले पदों के हिसाब से बनेगा भर्ती प्रस्ताव

Tue, 27 Jun 2023 09:58 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Jun 2023 09:58 AM IST
सार

 राज्य सचिवालय में उच्च और प्रारंभिक शिक्षा विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सेवानिवृत्ति से खाली होने वाले पदों और रिक्त पदों का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Recruitment proposal will be made according to the vacant posts of teachers till December 31, 2024
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों के 31 दिसंबर 2024 तक रिक्त होने वाले पदों के हिसाब से अब नया भर्ती प्रस्ताव बनेगा। सोमवार को राज्य सचिवालय में उच्च और प्रारंभिक शिक्षा विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सेवानिवृत्ति से खाली होने वाले पदों और रिक्त पदों का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। बैठक में जेबीटी सहित अन्य श्रेणियों के न्यायालयों में लंबित मामलों को भी जल्द सुलझाने के लिए कहा गया। समीक्षा बैठक के दौरान उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशकों से सरकार की योजनाओं को लेकर विस्तार से जानकारी जुटाई। मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं को लेकर जिलों में कितना काम हुआ है, इसका ब्योरा भी एकत्रित किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा देना सरकार की प्राथमिकता है।

विज्ञापन


स्कूलों के बाद अब कॉलेजों में भी रद्द होंगी प्रतिनियुक्तियां
प्रदेश के स्कूलों के बाद अब डिग्री कॉलेजों में भी शिक्षकों की प्रतिनियुक्तियां रद्द की जाएंगी। राज्य सरकार के निर्देशों पर उच्च शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों में प्रतिनियुक्तियों पर तैनात शिक्षकों की सूची बनानी शुरू कर दी है। कई शिक्षकों ने राजनीतिक पहुंच के चलते दूरदराज के कॉलेजों में जाने की जगह शहरों से सटे कॉलेजों में अपनी ड्यूटियां लगाई हुई हैं। इन शिक्षकों को अब वापस इनके मूल कॉलेजों में भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीते दिनों ही शिक्षा विभाग ने शिक्षा निदेशालय सहित उपनिदेशक कार्यालयों में डटे शिक्षकों की प्रतिनियुक्तियां रद्द कर स्कूलों में वापस भेजा है। समग्र शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशालय में सेवाएं देने वाले शिक्षकों को भी स्कूलों में वापस भेज दिया है।
विज्ञापन


प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती का विवाद सुलझाने दिल्ली जाएंगे निदेशक
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती का विवाद सुलझाने के लिए समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा को दिल्ली जाने के निर्देश दिए हैं। निदेशक को दिल्ली जाकर एनसीटीई के अधिकारियों से चर्चा कर नर्सरी और केजी कक्षा के बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों की भर्ती का रास्ता निकालने को कहा है। बीते तीन वर्षों से यह भर्ती लंबित है। निदेशक को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और नर्सरी टीचर ट्रेनिंग का कोर्स करने वालों को शिक्षक भर्ती में शामिल करवाने के लिए बीच का रास्ता निकालने का जिम्मा सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed