फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sarkari Naukri: Recruitment process of nurses on bachwise basis begins in Himachal

हिमाचल में नर्सों की बैचवाइज भर्ती शुरू, 14 हजार के पास सरकारी नौकरी का मौका

Thu, 01 Aug 2019 10:32 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Aug 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri: Recruitment process of nurses on bachwise basis begins in Himachal
फाइल फोटो

हिमाचल सरकार ने नर्सों की बैचवाइज भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग में नर्सों के 264 पद भरे जाने हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रोजगार कार्यालय में दर्ज सामान्य वर्ग की 2010 बैच और ओबीसी की 2017 बैच तक नर्सिंग डिप्लोमा करने वाली प्रशिक्षित नर्सों को काउंसलिंग के लिए बुलाया है।

विज्ञापन


प्रदेश में नर्सों की बैचवाइज भर्ती पहली बार की जा रही है। इससे बीएससी नर्सिंग और जेएनएम डिग्री-डिप्लोमा कोर्स करने वाली करीब 14 हजार प्रशिक्षित नर्सों के लिए रोजगार का मौका है।
विज्ञापन


इससे पहले नर्सिंग का कोर्स करने वाली प्रशिक्षु नर्सों को परीक्षा पास करनी पड़ती थी। उसके बाद ही इनकी अस्पतालों में तैनाती होती थी। अब सरकार ने बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू कर प्रशिक्षु नर्सों के लिए रोजगार के द्वार खोले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक स्वास्थ्य निदेशालय कसुम्पटी में कई जिलों की नर्सों की काउसलिंग हो चुकी है। विभाग के कर्मचारी नर्सों के डिप्लोमा-डिग्री की जांच के साथ दसवीं, 12वीं और अन्य प्रमाण पत्रों की भी जांच कर रहे हैं। 

मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा होना अनिवार्य 

काउसलिंग सिर्फ उन प्रशिक्षित नर्सों की होगी, जिन्होंने सरकारी या फिर सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से नर्सों का साढ़े तीन साल का डिग्री, डिप्लोमा हासिल किया है। 

श्रेणी                    पद                          बैच 
जनरल                 105                       2010
जनरल (ईडब्ल्यूएस)  32                        2010 
जनरल (ड्ब्ल्यूएफएफ) 03                       2013
एससी                   49                        2011
एससी बीपीएल/अंत्योदय 09                      2016
एससी ड्ब्ल्यूएफएफ     02                       अप टू डेट 
एसटी                    10                        2011
एसटी बीपीएल/अंत्योदय 03                       2017
ओबीसी                  41                        2011
ओबीसी बीपीएल/अंत्योदय  09                    2017
ओबीसी ड्ब्ल्यूएफएफ   01                        अप टू डेट     

स्वास्थ्य विभाग में नर्सों की कमी दूर की जा रही है। बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। नर्सों के अलावा डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग में रिक्त अन्य पदों को भी भरा जा रहा है। हिमाचल के जिला अस्पतालों को सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल बनाया जाना है। - विपिन सिंह परमार, स्वास्थ्य मंत्री 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed