फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment on 700 post of conductor in hrtc.

हिमाचल: HRTC में 700 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Sat, 28 Feb 2015 07:26 PM IST
Updated Sat, 28 Feb 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
recruitment on 700 post of conductor in hrtc.

एचआरटीसी परिचालकों के 700 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। दसवीं पास युवा भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकार ने इस बारे में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। आवेदन 9 मार्च से पहले करने होंगे।

विज्ञापन


जो युवा इन पदों पर भर्ती होना चाहते हैं, उन्हें दसवीं पास प्रमाण पत्र के अलावा परिचालक लाइसेंस की प्रति भी आवेदन पत्र के साथ जमा करवानी होगी। इसके लिए पात्र अभ्यर्थी परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


अभी ये भर्ती नियमित नहीं होगी। गौरतलब है कि कोर्ट ने पहले ही कंडक्टर भर्ती पर रोक लगाई थी। वहीं, सरकार ने एचआरटीसी में खाली पदों को भरने के लिए ये बीच का रास्ता निकाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हिसाब से मिलेगा वेतन

recruitment on 700 post of conductor in hrtc.

हिमाचल में अब प्रति घंटे के आधार पर ये बस कंडक्टर रखे जाएंगे। इन्हें एक घंटे के 15 रुपये मिलेंगे। पहले चरण में 14 दिन की ट्रेनिंग के बाद इनकी साढ़े पांच माह तक सेवाएं ली जाएंगी।

इसके बाद जरूरत के अनुसार इन्हें बुलाया जा सकता है। प्रदेश भर में 700 युवाओं को इसके लिए चयनित किया जाएगा। एचआरटीसी प्रबंधन ने मैट्रिक पास एवं कंडक्टर लाइसेंस धारक अभ्यर्थियों से नौ मार्च तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।

हिमाचल में कंडक्टर भर्ती पर फिलहाल न्यायालय ने रोक लगाई है। प्रदेश में पहले ही कंडक्टरों की कमी है। इसके चलते एचआरटीसी की कई बसें खड़ी हो गई हैं। इससे निपटने को सरकार ने पैसेंजर सर्विस डिलीवरी स्किल डेवलेपमेंट स्कीम के तहत युवाओं को प्रशिक्षित कर उनकी सेवाएं लेने का फैसला किया है। हर डिपो में 25-30 युवाओं को ट्रेनिंग देकर घंटे के हिसाब से उनकी कंडक्टर के तौर पर सेवाएं ली जाएंगी।

क्या होगा प्रशिक्षण में?

recruitment on 700 post of conductor in hrtc.

चौदह दिन की ट्रेनिंग के दौरान युवाओं को टिकट काटना, ट्रैफिक नियमों, बस रोकने-चलाने के संकेत और कैश के बारे में जानकारी दी जाएगी। 14 दिन पूरे होने के बाद एक दिन के लिए इन कंडक्टरों को निगम के कंडक्टर के साथ भेजा जाएगा। इसके बाद ये अपने स्तर पर ही बसों में सवारियों के टिकट काटेंगे।

परिवहन मंत्री जीएस बाली का कहना है कि हिमाचल के 27 डिपो में करीब 700 बेरोजगार युवाओं को कंडक्टर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद इन्हें बसों में चढ़ाया जाएगा। 15 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से भुगतान होगा। फिलहाल साढ़े पांच महीने के लिए रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed