12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पोस्टल सर्कल ने पोस्टल असिस्टेंट के पद पर नियुक्ति के लिए योग्य आवेदकों से आवेदन पत्र मंगाए हैं। इन पदों की कुल संख्या 11 है। विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। शैक्षिक योग्यता के अलावा आवेदकों को टाइपिंग और डाटा एंट्री की जानकारी का होना अनिवार्य है।
इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 5 मई, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 5,200 रुपये से 20,200 रुपये तक (ग्रेड पे- 2,400 रुपये) देने का प्रावधान किया गया है।
इस तरह करें आवेदन
विज्ञापित पदों पर नियुक्ति खेल कोटा (वॉलीबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज) के तहत की जाएगी। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को जरूरी दस्तावेजों की प्रतियों के साथ 'द चीफ पोस्टमास्टर जनरल, (आर. एंड ई.सेक्शन), एच.पी सर्कल, कसुमपति, शिमला -171009' के पते पर अंतिम तिथि से पहले भेजें। आवेदन पत्र को स्पीड पोस्ट/पंजीकृत पोस्ट के द्वारा भेजें।
सामान्य व पिछड़े वर्ग के आवेदकों के लिए 400 रुपये व अन्य वर्गों के आवेदकों के लिए 100 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 5 मई, 2015 है। आवेदन करने के लिए व अन्य किसी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.hppostalcircle.gov.in पर लॉग्ा ऑन करें।