फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment of panchayat sahayak in himachal.

67 हजार पंचायत सहायक आवेदकों को बड़ा झटका

Mon, 29 Dec 2014 09:06 AM IST
Updated Mon, 29 Dec 2014 09:06 AM IST
विज्ञापन
recruitment of panchayat sahayak in himachal.

हिमाचल में पंचायत सहायक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले 67 हजार लोगों को अब नए सिरे से आवेदन करना पड़ेगा। आवेदनों में भर्जीवाड़े की आशंका के चलते हिमाचल सरकार ने पुराने आवेदन रद्द कर दिए हैं। इसके साथ ही पंचायत सहायक भर्ती परीक्षा का जिम्मा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को सौंपा जा रहा है।

विज्ञापन


मार्च के अंत तक भर्ती परीक्षा करवाई जा सकती है। खाली पदों के मद्देनजर सरकार जल्द से जल्द भर्ती करवाने के पक्ष में है। पंचायती राज विभाग ने करीब चार माह पहले पंचायत सहायकों के 345 पदों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन

67 हजार ने एसडीएम कार्यालय में किए थे आवदेन

recruitment of panchayat sahayak in himachal.

इसके लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास के अलावा कंप्यूटर शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा और किसी सरकारी या गैर सरकारी कार्यालय में काम करने वाले को प्राथमिकता देने की बात कही थी। विभाग ने इसी आधार पर लिखित परीक्षा के बजाय साक्षात्कार से भर्ती करने का फैसला लिया था। करीब 67 हजार लोगों ने इसके लिए एसडीएम कार्यालय में आवदेन किए थे। स्क्रूटनी में कई आवेदनों के साथ लगे कंप्यूटर कोर्स और अनुभव प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए।

इसी के चलते सरकार ने पुराने आवेदनों को रद्द कर शिक्षा बोर्ड के जरिए नए सिरे से आवेदन लेने का फैसला किया है। पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने बताया ‌कि पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए अब नए सिरे से आवेदन लिए जाएंगे। पुराने आवेदनों को रद्द कर दिया है। भर्ती परीक्षा अब प्रदेश शिक्षा बोर्ड लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed