{"_id":"69d8dd5076f38647f601d0eb","slug":"recruitment-of-animals-friends-posts-shimla-news-c-19-sml1002-704011-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पशु मित्र भर्ती का शारीरिक परीक्षण 22 अप्रैल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पशु मित्र भर्ती का शारीरिक परीक्षण 22 अप्रैल को
विज्ञापन
शिमला ग्रामीण और शहरी में 14 पदों के लिए 71 अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। उपमंडल शिमला ग्रामीण व शहरी में पशु मित्र के भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण 22 अप्रैल को होगा। यह चयन प्रक्रिया वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुन्गा में आयोजित की जाएगी।शिमला ग्रामीण व शहरी उपमंडल के 14 पदों के लिए 71 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। शारीरिक परीक्षण के अंतर्गत पुरुष अभ्यर्थियों को 30 मिनट में 5000 मीटर की दौड़ और महिला अभ्यर्थियों को 10 मिनट में 1500 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। जिन आवेदकों ने पशु चिकित्सालय पंथाघाटी, पशु चिकित्सालय तारादेवी, पशु चिकित्सालय सालाना, पशु चिकित्सालय कोटी, पशु चिकित्सालय मशोबरा, केंद्रीय पशु औषधालय जुन्गा, क्षेत्रीय कुक्कट फार्म कमलाही, पशु औषधालय टूटीकंडी, पशु औषधालय शोघी, पशु औषधालय जनेड़घाट, पशु औषधालय डाक बंगला और राज्य पशु चिकित्सालय शिमला में आवेदन किया है वे सुबह 9:00 बजे निर्धारित स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें। अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि वे निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व वैध फोटो, पहचान पत्र और चिकित्सा फिटनेस स्व घोषणा पत्र सहित शारीरिक परीक्षण स्थल पर उपस्थित रहें। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी शिमला अक्षय धवन ने बताया कि इस संबंध में अभ्यर्थियों को सूचना डाक के माध्यम से प्रेषित की जा चुकी है। यदि किसी अभ्यर्थी को समय पर सूचना प्राप्त नहीं होती है तो वह कार्यालय, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी, राज्य पशु चिकित्सालय शिमला या जिला शिमला 171001 में किसी भी कार्य दिवस को 21 अप्रैल शाम 4:00 बजे तक संपर्क कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 70183-03805 और 94183-10205 पर संपर्क कर सकते हैं।