{"_id":"47842fbd475b572c7465df4502ef5a3a","slug":"recruitment-of-133rd-batalian-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"133वीं पैदल वाहिनी में भर्तियां, ये रहेगा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
133वीं पैदल वाहिनी में भर्तियां, ये रहेगा शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 18 Jul 2014 04:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश की 133 पैदल वाहिनी (प्रादेशिक सेना) इकोलाजिकल डोगरा के लिए सेवानिवृत जीडी जवान और ट्रेड्समेन की भर्ती की जा रही है।
विज्ञापन
यह भर्ती 11 से 13 अगस्त तक यूनिट लोकेशन कुफरी शिमला में सुबह साढ़े आठ बजे से 4 बजे तक होगी। भर्ती इंफेंटरी सोलजियर (जीडी) के आठ पदों और ट्रेड्समेन के 9 पदों को लिए होगी।
इन पदों के लिए योग्यताएं और शर्तें पेंशनधारक पूर्व सैनिक, हिमाचल के स्थाई निवासी हो, आयु 45 वर्ष से अधिक न हो सहित कई अन्य सेवा शर्तें शामिल हैं। भर्ती आठ से 10 महीने के समय के लिए होगी।
विज्ञापन
कैप्टन दलजीत सिंह दंडपाल ने जानकारी देते हुए कहा कि योग्य उम्मीद्वार अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ 11 से 13 अगस्त से मध्य भर्ती स्थल पहुंचे। इनमें पेंशन प्रमाण पत्र, डिस्चार्ज बुक, निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, सिविल शिक्षा प्रमाण पत्र सहित पासपोर्ट साइज के चार फोटो शामिल हैं।
विज्ञापन