{"_id":"670df27a0a466b71490207aa","slug":"recruitment-of-11-posts-of-je-civil-in-forest-department-denotified-know-the-full-matter-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: वन विभाग में जेई सिविल के 11 पदों की भर्ती डिनोटिफाई, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: वन विभाग में जेई सिविल के 11 पदों की भर्ती डिनोटिफाई, जानें पूरा मामला
Tue, 15 Oct 2024 10:12 AM IST
Krishan Singh
कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 15 Oct 2024 10:12 AM IST
सार
वन विभाग के इलेक्ट्रिकल विंग में भरे जाने वाले जेई सिविल के 11 पदों की भर्ती को डिनोटिफाई कर दिया है। वन विभाग का इलेक्ट्रिकल विंग बंद होने की चर्चाओं के बीच यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने वन विभाग के इलेक्ट्रिकल विंग में भरे जाने वाले जेई सिविल के 11 पदों की भर्ती को डिनोटिफाई कर दिया है। वन विभाग का इलेक्ट्रिकल विंग बंद होने की चर्चाओं के बीच यह फैसला लिया गया है। ऐसे में अब पेपर लीक प्रकरण के चलते करीब दो साल से जांच में उलझी यह भर्ती परीक्षा पूरी नहीं की जाएगी। 36 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा को पास किया था। 26 मई 2022 को भंग हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने विभिन्न विभागों में 1508 पदों को भरने की अधिसूचना जारी की थी।
विज्ञापन
इसमें पोस्ट कोड 970 के 11 पद भी शामिल थे। 8616 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 7177 अभ्यर्थियों के आवेदन सही पाए गए। लिखित परीक्षा में 5524 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 1653 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद पात्र अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच भी कर ली गई थी, लेकिन दिसंबर 2022 में पेपर लीक मामला सामने आ गया। नवगठित आयोग में लंबित भर्तियों के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं, लेकिन कैबिनेट सब कमेटी ने इस पोस्टकोड का नतीजा घोषित करने की अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन
जब वन विभाग ने इस भर्ती को डिनोटिफाई करने के लिए पत्राचार किया तो आयोग ने सरकार से इस विषय पर अनुमति मांगी। कानून विभाग से सलाह लेने के बाद सरकार की अनुमति से राज्य चयन आयोग ने भर्ती को डिनोटिफाई कर दिया है। राज्य चयन आयोग हमीरपुर के सचिव विक्रम महाजन का कहना है कि वन विभाग ने भर्ती को वापस ले लिया है। अभ्यर्थियों की परीक्षा फीस रिफंड होगी या नहीं, इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन