{"_id":"cdd316c0e7c760d3e032a62d8a0ddd44","slug":"recruitment-in-army-at-kangra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना में हो रही है भर्ती, करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना में हो रही है भर्ती, करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Updated Thu, 04 Sep 2014 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना में गोरखा युवकों के लिए खुली भर्ती 24 से 26 सितंबर तक होगी। इसमें केवल गोरखा समुदाय के उम्मीदवार ही भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के निदेशक कर्नल नवजोत कंग ने बताया कि भर्ती दूसरी रिजर्व बटालियन सकोह धर्मशाला जिला कांगड़ा में होगी।
हिमाचल, हरियाणा (गुड़गांव, मेवात, पलवल और फरीदाबाद जिलों को छोड़कर) यूटी चंडीगढ़ के सिर्फ गोरखा उम्मीदवारों के लिए सोल्जर सामान्य ड्यूटी ट्रेड की भर्ती होगी।
इसमें आवश्यक दस्तावेजों सहित आए उम्मीदवार ही शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए भर्ती कार्यालय पालमपुर के दूरभाष 01894-235526 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन