फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment for 393 posts of TGT in himachal.

शिक्षकों के 393 पदों पर हो रही है भर्ती, करें आवेदन

Wed, 14 Oct 2015 09:10 AM IST
Updated Wed, 14 Oct 2015 09:10 AM IST
विज्ञापन
recruitment for 393 posts of TGT in himachal.

पूर्व सैनिकों की आश्रित विवाहित बेटियों को बैकलॉग टीजीटी भर्ती में वार्ड ऑफ एक्स-सर्विसमैन कोटे से इंटरव्यू देने का सुनहरा मौका है। बैचवाइज 393 बैकलॉग टीजीटी पदों में पूर्व सैनिकों की आश्रित विवाहित बेटियों को छूट मिली है। पूर्व में इस कोटे की व्यवस्था नहीं थी। टीजीटी आर्ट्स के लिए ओबीसी वार्ड ऑफ एक्ससर्विस मेन कोटे में 2008 बैच तक 33 पदों पर भर्ती की जाएगी। एससी तथा एसटी वर्ग में टीजीटी आर्ट्स के लिए अप टू डेट बैच में 25-25 पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन


टीजीटी नॉन मेडिकल में एससी वार्ड ऑफ एक्ससर्विस मेन अप टू डेट बैच तक 85 पदों, एसटी वर्ग के लिए 36 पदों के लिए भर्ती होगी। टीजीटी मेडिकल में एससी वार्ड ऑफ एक्ससर्विस मेन अप टू डेट बैच तक के लिए 47 और एसटी वर्ग के अप टू डेट बैच तक के लिए 27 और सामान्य वर्ग के लिए 2010 बैच तक 115 पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

इस दिन होंगे साक्षात्कार

recruitment for 393 posts of TGT in himachal.

इसके लिए रोजगार कार्यालय से पात्र उम्मीदवारों के नाम मंगवा कर साक्षात्कार प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पूर्व सैनिकों की आश्रित विवाहित पुत्रियां भी उपरोक्त पात्रता के आधार पर अपना आवेदन प्रारंभिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में जमा करवा सकती हैं। मंडी जिला में आवेदन जमा करवाने की आखिरी तिथि 20 अक्तूबर रखी गई है। जबकि उपरोक्त विभिन्न टीजीटी पदों के लिए साक्षात्कार की तिथि 28 अक्तूबर तय की गई है।

इसके लिए पात्र उम्मीदवारों को साक्षात्कार बुलावा पत्र भी भेजा जा रहा है। इधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मंडी केडी शर्मा ने बताया कि वार्ड ऑफ एक्ससर्विस मेन बैकलॉग के तहत की जा रही टीजीटी भर्ती में कोर्ट के आदेशानुसार पूर्व सैनिकों की आश्रित विवाहित पुत्रियां भी पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed