फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment for 350 posts in ayurveda and forest department

आयुर्वेद और वन विभाग में 350 पदों पर भर्ती

Mon, 04 Jul 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 04 Jul 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
recruitment for 350 posts in ayurveda and forest department

हिमाचल सरकार आयुर्वेद और वन विभाग में विभिन्न श्रेणियों के करीब 350 पदों पर भर्तियां करने जा रही है। आयुर्वेद विभाग में डॉक्टरों और फार्मासिस्टों की भर्ती का मसौदा तैयार हो गया है। स्वीकृति के लिए फाइल सरकार को भेजी जा रही है।

विज्ञापन


वन महकमे ने भी मल्टीपर्पज वर्करों की भर्ती के लिए सरकार से मंजूरी मांगी गई है। स्वीकृति मिलते ही दोनों विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

250 फार्मासिस्टों की होगी भर्ती

recruitment for 350 posts in ayurveda and forest department
आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह - फोटो : फाइल फोटो

आयुर्वेद विभाग में डॉक्टरों और फार्मासिस्टों की कमी को दूर करने के लिए विभाग ने कवायद आरंभ कर दी है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही करीब 50 आयुर्वेदिक मेडिकल अफसरों की भर्ती करने की तैयारी है। विभाग करीब 250 फार्मासिस्टों की भी भर्ती करने जा रहा है।

आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह ने बताया कि डॉक्टरों और फार्मासिस्टों की भर्ती के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। कागजी कार्रवाई पूरी होते ही मामला कैबिनेट में ले जाया जाएगा। मंजूरी मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वन विभाग में भी 50 मल्टीपर्पज वर्करों की भर्ती हो रही है। सर्किल वाइज पदों की संख्या भी तय हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed