फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   record rainfall in uan after eight year and 186 roads blocked in himachal

हिमाचल: आठ वर्षों बाद इस जिले में हुई रिकॉर्ड बारिश, प्रदेश में 186 सड़कें बंद

Fri, 02 Aug 2019 07:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Aug 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
record rainfall in uan after eight year and 186 roads blocked in himachal
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के मैदानी जिला ऊना में गुरुवार रात हुई रिकॉर्ड बारिश ने भारी तबाही मचाई। डीसी और एसपी दफ्तर सहित कई घरों में तीन फीट तक पानी घुस गया। शुक्रवार सुबह आठ बजे तक ऊना में आठ साल बाद रिकॉर्ड 226 मिलीमीटर बारिश हुई।

विज्ञापन


इससे पहले 13 अगस्त 2011 को 342 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई थी। जिला मुख्यालय समेत ऊना के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। स्वां नदी के किनारे प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां बह गईं। हरोली के लोअर बढेड़ा में खड्ड का बांध टूटने से बाइक पानी में बह गई। 
विज्ञापन


सोलन के जाबली में डंगा गिरने से स्कूल ढहने की कगार पर पहुंच गया है। सोलन में फोरलेन की कटिंग के चलते कई घरों को खतरा हो गया है। प्रदेश में गुरुवार रात हुई भारी बारिश से दो एनएच बाधित रहे, जबकि 186 सड़कें बंद रहीं। चार और पांच अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना-हमीरपुर सुपर हाईवे दो घंटे तक बंद रहा

record rainfall in uan after eight year and 186 roads blocked in himachal

बंगाणा के हरिनगर में ल्हासा गिरने से ऊना-हमीरपुर सुपर हाईवे दो घंटे तक बंद रहा। चंडीगढ़-मनाली एनएच भी गंभर के पास भूस्खलन से बंद रहा। सुंदरनगर में बीएसएल जलाशय के पास पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हुई, जबकि बिजली के तार टूटने से शहर में छह घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।

धर्मपुर के रोपड़ी में गोशाला ढह गई। कमलाहू गांव में तीन मकानों में मलबा घुस गया। झंडूता क्षेत्र में दो पशुशालाएं गिर गईं। पीपलूघाट में सामुदायिक भवन भूस्खलन की चपेट में आ गया।

बिलासपुर के धनौला गांव में जगदीश चंद की गोशाला और बलघाड़ के नंदलाल की चक्केनुमा पशुशाला गिर गई। कांगड़ा के परागपुर में भी मकान क्षतिग्रस्त हुआ।

बद्दी की बाल्द खड्ड में बहा बिहार का किशोर

record rainfall in uan after eight year and 186 roads blocked in himachal

हमीरपुर के टौणीदेवी, बिझड़ी और बड़सर में तीन मकान, एक दुकान और एक गोशाला को नुकसान पहुंचा। सिरमौर और जिला कांगड़ा में भी बारिश का दौर जारी रहा।

गगल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की दोनों उड़ानें रद्द हो गईं, जबकि स्पाइस जेट की तीनों उड़ानें तय समय पर आईं। भुंतर में कोई उड़ान नहीं हुई। शुक्रवार को शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। 

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से गुजरने वाली बाल्द खड्ड में शुक्रवार को एक प्रवासी बालक की डूबने से मौत हो गई। बद्दी टोल बैरियर के निकट मिराज पुत्र कलाम (11) निवासी छपरा बिहार खड्ड में लोहा एकत्रित करते समय खड्ड के तेज बहाव में डूब गया।

वहीं नादौन से सटे कोहला गांव में औद्योगिक क्षेत्र के निकट मानखड्ड में अचानक जलस्तर बढ़ जाने के कारण एक प्रवासी खड्ड में फंस गया। करीब सात घंटों तक खड्ड में फंसा रहा। 

मलबा गिरने से ढाई घंटे बंद रहा कालका-शिमला ट्रैक

record rainfall in uan after eight year and 186 roads blocked in himachal

सनवारा में सुबह करीब सवा दस बजे पर हेरिटेज कालका-शिमला रेलमार्ग पर मलबा गिर गया। इससे करीब ढाई घंटे तक मार्ग बाधित रहा। अप मिक्स ट्रेन में 200 यात्री फंसे रहे। एक ट्रेन को कालका में रोका गया। जेसीबी मशीन और कर्मचारियों ने मार्ग बहाल कर 12:45 बजे ट्रेनों की आवाजाही बहाल की।

चार-पांच अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी
प्रदेश के कई क्षेत्रों में रविवार और सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आठ अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना जताई है। 

कहां कितनी बारिश (मिलीमीटर में)

record rainfall in uan after eight year and 186 roads blocked in himachal

मैहरे    126
पांवटा साहिब    88
अंब    77
बरठीं    73
झंडूता    42
नाहन    36
नादौन    29
शिमला    25
मंडी    22

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed