फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Record production at Nathpa Jhakri

नाथपा झाकड़ी में दूसरे साल बिजली का रिकार्ड उत्पादन

Tue, 01 Apr 2014 02:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 01 Apr 2014 02:41 PM IST
विज्ञापन
Record production at Nathpa Jhakri

देश की सबसे बड़ी बिजली परियोजना नाथपा झाकड़ी ने बिजली उत्पादन का एक और रिकार्ड अपने नाम कर लिया है।

विज्ञापन


1500 मेगावाट की नाथपा झाकड़ी जल विद्युत स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2013-14 के निर्धारित लक्ष्य 6825 को पार करते हुए 7191 मिलियन यूनिट का विद्युत उत्पादन किया है।

इसके पहले वर्ष 2011-12 में इस स्टेशन द्वारा 7610 मिलियन यूनिट का अधिकतम रिकॉर्ड विद्युत उत्पादन किया गया था।

उल्लेखनीय है कि इस स्टेशन की यह उपलब्धि और भी महत्वपूर्ण हो जाती है कि इसकी 82 मानक संयंत्र उपलब्धता फैक्टर की तुलना में बैंचमार्क स्थापित करते हुए वितीय वर्ष 2013-14 में 105.74 संयंत्र उपलब्धता फैक्टर(पीएफए) को भी हासिल किया है।
विज्ञापन


नौ राज्यों को होती है बिजली आपूर्ति

इस विद्युत स्टेशन ने वर्ष 2003-04 में व्यवसायिक विद्युत उत्पादन शुरू किया था और तब से लेकर आज तक 65000 मिलियन यूनिट से अधिक सकल विद्युत उत्पादन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे देश के उतरी ग्रीड से जुड़े नौ राज्यों हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़ एवं दिल्ली को बिजली की आपूर्ति की जा रही है।


नाथपा झाकड़ी की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, आरपी सिंह तथा निदेशक विद्युत आरके बंसल ने कहा कि परियोजना ने इस बारे भी लक्ष्य से अधिक उत्पादन कर रिकार्ड बनाया है।

उन्होंने इसके लिए स्टेशन के प्रबंधन के साथ-साथ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed