{"_id":"0e29421a1194e665b3edbb68520f7528","slug":"record-income-at-jwalaji-temple-kangra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ज्वालाजी के दरबार में इस बार रिकॉर्ड चढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ज्वालाजी के दरबार में इस बार रिकॉर्ड चढ़ावा
कपिल शर्मा/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Updated Mon, 18 Jan 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां ज्वाला के चरणों में श्रद्धालु दिल खोलकर चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं। इस साल मंदिर न्यास ने आय के मामले में रिकॉर्ड बना दिया है। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर की आय में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
31 दिसंबर 2015 तक मंदिर न्यास ज्वालामुखी को कुल 12 करोड़ 23 लाख 21 हजार 161 रुपये प्राप्त हुए। वर्ष 2014 की तुलना में मंदिर न्यास की आय में इस वर्ष 84 लाख 87 हजार 182 रुपये की बढ़ोतरी हुई। जिला कांगड़ा के शक्तिपीठों में ज्वालाजी की आय में सर्वाधिक बढ़ोतरी है।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की ओर से वर्ष 2015 में 1 किलो 146 ग्राम, 450 मिली ग्राम सोना अर्पित किया गया। इसके साथ ही 86 किलो 974 ग्राम चांदी भी श्रद्धालुओं ने चढ़ाई है। मंदिर अधिकारी डा. अशोक पठानिया ने बताया कि न्यास श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधा देने की कोशिश में रहता है।
विज्ञापन
मंदिर के गर्भ गृह के गुंबद की मरम्मत और भैरव मंदिर का निर्माण 50 लाख रुपये से किया जाएगा। मातृ सदन के निर्माण कार्य के लिए भी एक करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। इसके अलावा 4.30 करोड़ की लागत से महाविद्यालय के साइंस ब्लॉक का निर्माण कार्य प्रगति पर है।