फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recipe for rajbhog.

'राजभोग' आया न मुहं में पानी, ऐसे बनाएं

Sun, 21 Sep 2014 03:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 21 Sep 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
recipe for rajbhog.

राजभोग एक बंगाली स्वीट डिश है। इसे स्पंज रसगुल्ले की तरह बनाया जाता है। मीठा खाने के शौकीनों के लिए यह एक लजीज स्वीट डिश है। इसमें और स्पंज रसगुल्ले में फर्क इतना है कि इसके अन्दर सूखे मेवे की स्टफिंग की जाती है और यह स्पंज रसगुल्ले से थोड़ा बड़ा होता है। राजभोग में अगर केसर मिला दिया जाए तो इसे केसर राजभोग कह देते हैं। इस स्वीट डिश को घर पर बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं, कैसे बनते हैं राजभोग-

विज्ञापन


राजभोग बनाने के लिए यह सामग्री चाहिए-
दूध - 1 .5 लीटर
चीनी - 1 किग्रा.
अरारोट - 2 छोटी चम्मच
टाटरी (टार्टरिक एसिड)- आधा छोटी चम्मच
काजू - 10-12
पिस्ते - 1 टेबल स्पून
छोटी इलाइची - 6-7

ऐसे बनेगा राजभोग-
राजभोग बनाने के लिये सबसे पहले छैना तैयार किया जाता है। इसके लिए दूध को गैस पर गर्म होने के लिए रखें। छैना फाड़ने के लिए टाटरी (टार्टरिक एसिड) को आधा कप पानी में घोल कर तैयार कर लें। अब दूध में उबाल आने के बाद गैस बन्द कर दें और थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें।
विज्ञापन


कुछ ठंडा होने पर उसमें थोड़ा थोड़ा करके टाटरी का पानी डालिए और चमचे से चलाते रहें, जब तक दूध फटने न लगे। जैसे ही दूध फट जाए, टाटरी का पानी मिलाना बन्द कर दें। अब सूती, सफेद, पतले कपड़े को धोकर छलनी के ऊपर फैलायें और छलनी को किसी बड़े बर्तन के ऊपर रख लें। अब फटे दूध को कपड़े पर फैला दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


छैना कपड़े के ऊपर रह जाएगा और पानी बर्तन में आ जाएगा। कपड़े को चारों ओर से उठा कर, लपेट कर छैना को दबाकर सारा पानी निचोड़ दें। छैना तैयार है। छैना को किसी बड़ी प्लेट में निकाल लें और दोनों हाथो की उंगलियों से मथ-मथ कर चिकना कर लें। अब इस चिकने हुए छैना में अरारोट डालें और अच्छी तरह मलते हुए मिक्स कर लें।

ऐसे बनाएं पिट्ठी-
काजू और पिस्ते के छोटे-छोटे टुकड़े कर लीजिए। इलाइची को छील कर कूट लें। 1 टेबल स्पून छैना और सारी कटे हुए मेवे, इलाइची पाउडर अच्छी तरह मिलाकर पिठ्ठी तैयार कर लें। पिठ्ठी में पसन्द के अनुसार, पीला या लाल फूड कलर डाल सकते हैं।

राजभोग के गोले बनाएं-
छैना को बराबर-बराबर के छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। अब छैना का एक टुकड़ा उठाएं, हथेली पर रखकर थोड़ा बड़ा करके बीच में गहराई कर लें। इस गहराई में छोटी चम्मच पिठ्ठी रख लें और चारों ओर से उठाकर बंद कर दें। अब दोनों हाथों से इस टुकड़े को गोल कर लें। इस तरह सारे गोले तैयार कर लें।

चाशनी बनाइए-
एक बर्तन में चीनी ढाई कप पानी डाल कर पकने के लिए रख दें। चीनी अगर साफ न हो तो चीनी घुलने के बाद आधा कप दूध चाशनी में डाल दें। उबल कर गंदगी झाग बनकर ऊपर आ जाएगी। उस झाग को चम्मच से निकाल गिरा दें। चाशनी को 1 या 2 तार होने तक पकाएं। चाशनी में अच्छी तरह उबाल आने पर राजभोग को 1-1 करके उबलती चाशनी में डाल दें। चाशनी को धीमी आंच पर रखें। ध्यान रहे, चाशनी उबलती रहनी चाहिए।

अब बर्तन को ढककर राजभोग को पकने दीजिए, ताकि चाशनी के ऊपर भरपूर झाग बनती रहे। झाग राजभोग को पकने में मदद करती है। 8-10 मिनट में चाशनी गाढ़ी होने लगेगी। अब चम्मच से 1-1 चम्मच पानी डालें। ध्यान रहे कि चाशनी में उबाल आता रहे। धीरे धीरे थोड़ा थोड़ा पानी डालते रहे कि चाशनी पतली बन जाए। अब राजभोग को इस उबलती चाशनी में 20 मिनट तक पकने दें।


कुछ देर बाद गैस बंद कर दें और राजभोग को ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने पर राजभोग में 1-2 चुटकी पीला फूड कलर या केसर पानी में घोल कर डाल दें। राजभोग बनकर तैयार है। अब राजभोग को चाशनी में रखकर ही फ्रिज में रख दें और सप्ताह भर तक खाते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed