फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   reason of road accidents in himachal pradesh

हिमाचल में इस वजह से होते हैं 80 फीसदी हादसे, मुख्य सचिव ने किया खुलासा

Sat, 22 Dec 2018 12:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 22 Dec 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
reason of road accidents in himachal pradesh

मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में हर वर्ष औसतन 3000 दुर्घटनाएं घटती है। इसमें 80 फीसदी मानवीय चूक,15 प्रतिशत दुर्घटनाएं सड़क की खराब हालत और प्रतिकूल मौसम और 5 प्रतिशत दुर्घटनाएं तकनीकी कारणों से होती हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो पहिया वाहनों की सर्वाधिक दुर्घटना सामने आ रही हैं। जबकि मोटर कार 30 से 36 और बस दुर्घटनाओं का प्रतिशत 8 से 11 प्रतिशत है। बीके अग्रवाल शुक्रवार को सड़क सुरक्षा से संबंधित मामलों पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लोक निर्माण विभाग, पुलिस, परिवहन विभाग और पथ परिवहन निगम को संयुक्त रूप से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 505 ब्लैक स्पॉट चिंहित किए गए हैं, जो दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटनाओं के कारणों का तुलनात्मक अध्ययन करने को कहा

reason of road accidents in himachal pradesh

उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से इन स्थलों का दौरा कर निरीक्षण करने के आदेश दिए। उन्होंने पथ परिवहन विभाग को राज्य में पथ परिवहन निगम की बसों की दुर्घटनाओं के कारणों का तुलनात्मक अध्ययन करने को कहा।

उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया के दौरान नियमों का कड़ाई से पालन करने को कहा ताकि पात्र लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस मिल सके। बीके अग्रवाल ने राज्य में स्थापित 270 ड्राइविंग स्कूलों में गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीन स्थापित होगी और स्कूल का सारा रिकॉर्ड रखना अनिवार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस की ओर से सितंबर और अक्तूबर माह में यातायात उल्लंघन के 1643 मामले लाइसेंस रदद करने के लिए पंजीकरण और लाइसेंस प्राधिकरण को भेजे गए हैं।

उन्होंने इन मामलों पर 15 दिनों के भीतर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से संबंधित मामलों से लेकर हर माह बैठक होगी बैठक में एसीएस स्वास्थ्य आरडी धीमान, निदेशक पथ परिवहन कैप्टन जेएम पठानिया, एडीजीपी एसबी नेगी, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता आरपी वर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed