फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   reason of large scale transfer of ias officers in himachal

हिमाचल में इसलिए गिरी कई अफसरों पर तबादलों की गाज, हुआ बड़ा फेरबदल

Tue, 15 May 2018 10:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 15 May 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
reason of large scale transfer of ias officers in himachal

हिमाचल में कई अफसरों पर तबादलों की गाज गिरी है। हिमाचल सरकार में एक साथ इतने बड़े स्तर पर आईएएस अफसरों के तबादलों का कारण विकास कार्यों और कर्मचारियों के तबादलों की फाइलें रोकना भी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


कई मंत्रियों को विभागीय सचिवों के कामकाज का तौर तरीका पसंद नहीं आ रहा था। कुछ मंत्री अफसरों के मनमाने रवैये को सीएम दरबार में लेकर गए। हालांकि, इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यालय से कई अफसरों को दिशा-निर्देश और चेतावनी भी जारी की गई,
विज्ञापन


लेकिन व्यवस्था में सुधार न आने के कारण तबादलों का दंश झेलना पड़ा। जयराम सरकार को सत्ता में आए हुए 4 महीने का समय हुआ है। सत्ता संभालने के एक सप्ताह के बाद बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बजट सत्र में भी सीएम ने तबादलों को लेकर स्पष्ट की थी स्थिति  

reason of large scale transfer of ias officers in himachal

उस दौरान सीएम ने कहा था कि सरकार बदलने से प्रशासनिक फेरबदल भी होता रहा है, लेकिन बीते शनिवार को अवकाश के दिन इतने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों के तबादलों से सरकार ने जनता को यह संदेश दे दिया कि कार्य में लेटलतीफी किसी भी सूरत में सहन नहीं की जाएगी।  

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट सत्र के दौरान विधानसभा में भी तबादलों को लेकर स्थिति स्पष्ट की थी। उन्होंने कहा कि तबादले न तो पूर्व सरकारें रोक पाई हैं न ही अब रोका जा सकता है। हिमाचल में यह स्थिति बन गई है कि जनता विधायकों की ताकत तबादलों से ही आंकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed