हिमाचल के कॉलेजों में 500 रुपये तक बढ़ी ये फीस, एचपीयू ने लिया फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शैक्षणिक सत्र 2019-20 से विद्यार्थियों को बढ़ी हुई फीस चुकानी होगी। विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को अब 800, वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों को 600 और कला संकाय के विद्यार्थियों को 500 रुपये रि-अपीयर और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए चुकाने होंगे।
अभी तक यह फीस 100 रुपये प्रति पेपर और प्रेक्टिकल परीक्षा की अलग से 200 रुपये फीस ली जाती थी। प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि 2014 में रिसोर्स मोबिलाइजेशन कमेटी की सिफारिशों और कार्यकारी परिषद से इस फीस को भी अन्य मदों की फीस बढ़ाए जाने के साथ ही बढ़ाने की मंजूरी मिली थी।
बीवीपी की विवि इकाई ने विरोध किया
बीते वर्ष इसे लागू नहीं किया गया था। अब विचार करने के बाद फीस को इसी सत्र से लागू करने के आदेश आ गए हैं। विवि प्रशासन ने बढ़ी हुई फीस को लागू कर दिया है।
उधर, फीस बढ़ोतरी का एबीवीपी की विवि इकाई ने विरोध किया है। इकाई अध्यक्ष अंकित चंदेल की अगुवाई में मिले एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने परीक्षा नियंत्रक से मांग उठाई कि बढ़ाई गई फीस को पूर्व की तरह 100 रुपये प्रति पेपर किया जाए।
उन्होंने अनुपूरक परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को बढ़ाने की मांग को भी उठाया। एबीवीपी ने इक्डोल निदेशक से मुलाकात कर पीसीपी न लगाने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा में बैठने की अनुमति दिए जाने की मांग भी की। इस पर निदेशक ने इस पर विचार कर जल्द फैसला लेने का आश्वासन दिया।