{"_id":"67065f0cab516eeb450efaa2","slug":"real-time-drinking-water-quality-monitoring-system-dedicated-to-common-people-in-baijnath-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra: बैजनाथ में रीयल टाइम पेयजल गुणवत्ता निगरानी प्रणाली आम लोगों को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: बैजनाथ में रीयल टाइम पेयजल गुणवत्ता निगरानी प्रणाली आम लोगों को समर्पित
Wed, 09 Oct 2024 04:16 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ(कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 09 Oct 2024 04:16 PM IST
सार
राज किशोरी लाल ने चौबीन चौक बैजनाथ में रीयल टाइम ड्रिंकिंग वाटर मॉनिटरिंग सिस्टम आम लोगों को समर्पित किया।
विज्ञापन
सीपीएस किशोरी लाल ने रीयल टाइम ड्रिंकिंग वाटर मॉनिटरिंग सिस्टम का किया शुभारंभ
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुख्य संसदीय सचिव कृषि पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने चौबीन चौक बैजनाथ में रीयल टाइम ड्रिंकिंग वाटर मॉनिटरिंग सिस्टम आम लोगों को समर्पित किया। पेयजल की आपूर्ति की शुद्धता व गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ताओं को शुद्ध पेयजल आपूर्ति प्रणाली पर 15 लाख व्यय किए गए हैं। किशोरी लाल ने कहा कि प्रदेश के लोगों को प्रचुर मात्रा में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पेयजल की शुद्धता और गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए प्रदेश में रियल टाइम ड्रिंकिंग वॉटर मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को भरपूर पेयजल आपूर्ति के साथ साथ पेयजल की शुद्धता पर भी फोकस किया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जलजनित संक्रमण से कई प्रकार के रोगों के फैलने की आशंका बनी रहती थी। इस पर अंकुश लगाने के लिए जलशक्ति विभाग की ओर से प्रदेश में रीयल टाइम ड्रिंकिंग वाटर मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा इससे पहले बैजनाथ के मुख्य पर्यटक स्थल बीड़ में भी ऐसा सिस्टम लगया गया। मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने अपने समर्थकों और परिजनों के साथ सादगी से अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के अवसर पर सुबह से उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर सीपीएस के समर्थकों ने शिविर लगाकर रक्तदान किया। किशोरी लाल ने शिव मंदिर के द्वार के कार्य का भूमि पूजन भी किया।
विज्ञापन
साथ ही मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर प्रदेश एससी सेल के उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव, मिलाप राणा, रमेश चड्डा, शलभ अवस्थी, विकास राणा, अतुल चौधरी, महिंद्र डोहरी, रजिंद्र परमार, शशि राणा, मुनीष आनंद, महिला मंडल पंडोल रोड व गणेश बाजार, बलवीर राणा, एनएसयूआई के पदाधिकारी , ब्लॉक सचिव सुनील शर्मा, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा , अजय गौड़, रवि स्याल, एसडीएम देवी चंद ठाकुर, बीडीओ राकेश पटियाल अनिल शर्मा,राजेश राणा, राजेश शर्मा एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन