{"_id":"f3c365e5340b2dce823dcc9b81dd2150","slug":"read-hp-police-and-has-exam-date-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, पुलिस भर्ती और एचएएस परीक्षा का शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए, पुलिस भर्ती और एचएएस परीक्षा का शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 13 May 2015 09:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा सात जून को होगी। यह परीक्षा प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर होगी। यह दो सत्रों में 10 बजे से लेकर 12 बजे और दो बजे से लेकर चार बजे के बीच होगी। सभी प्रोविजनली एडमिट किए गए उम्मीदवारों के नाम, रोलनंबर, परीक्षा केंद्रों का पता और अन्य जानकारी वेबसाइट पर अपलोड की जा रही है।
विज्ञापन
यह जानकारी आयोग के सचिव बीसी बडालिया ने दी। कहा कि ये एडमिशन लेटर कमीशन की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा अब 14 जून को
वहीं, प्रदेश पुलिस विभाग ने पुरुष, महिला और चालक कांस्टेबल के 776 पदों को भरने के लिए संशोधित भर्ती शेड्यूल जारी किया है। अब इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 14 जून को होगी। इस लिखित परीक्षा का परिणाम और इसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को कॉल लेटर 18 जून से 25 जून के बीच जारी होंगे। पर्सनैलिटी टेस्ट 26 जून से 9 जुलाई के दौरान होंगे।
विज्ञापन
अंतिम परिणाम पर्सनैलिटी टेस्ट के बाद घोषित होगा। चयनित उम्मीदवारों का मेडिकल और चरित्र वेरिफिकेशन 15 जुलाई से 25 जुलाई में होगा। उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र 26 जुलाई से 31 जुलाई के दौरान जारी किए जाएंगे।