Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   RDP will wash Chaura Maidan with Ganga water.

Shimla News: चौड़ा मैदान को गंगाजल से धोएगी आरडीपी

Wed, 04 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
RDP will wash Chaura Maidan with Ganga water.
शिमला। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी (आरडीपी) ने भाजपा की एक नवंबर को चौड़ा मैदान में आयोजित रैली के बाद सभा स्थल का गंगाजल से शुद्धीकरण करने की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरचंद ठाकुर ने कहा कि हरिद्वार से गंगाजल लाकर धार्मिक विधि-विधान से यह कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने रैली में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को आमंत्रित करने पर भाजपा को घेरा। ठाकुर ने कहा कि गो माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने और हिंदुत्व की रक्षा की बात करने वाली भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि गो मांस से जुड़े विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहे सरमा को रैली में आमंत्रित करने के पीछे क्या सोच थी। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सांसद अनुराग ठाकुर से भी इस मामले में जवाब मांगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article