फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   RDA called off strike on assurance of Chief Minister

Himachal Doctor Strike: मुख्यमंत्री के आश्वासन पर आरडीए ने वापस ली हड़ताल, डॉक्टर की रद्द होगी बर्खास्तगी

Sun, 28 Dec 2025 09:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 28 Dec 2025 09:27 PM IST
सार

सीनियर रेजिडेंट डॉ. राघव नरुला को बर्खास्त करने के विरोध में हिमाचल में डॉक्टर रविवार को भी हड़ताल पर रहे। आईजीएमसी के अटल सभागार के बैडमिंटन हॉल में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र और चिकित्सक प्रदर्शन करते रहे। सीएम के आश्वासन के बाद आरडीए ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
RDA called off strike on assurance of Chief Minister
प्रदर्शन करते मेडिकल छात्र व चिकित्सक/मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में मारपीट मामले के बाद सीनियर रेजिडेंट डॉ. राघव नरुला को बर्खास्त करने के विरोध में जारी रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल रविवार को खत्म हो गई। मुख्यमंत्री ने आज ही रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) को मामले की विस्तृत जांच शुरू करने और डॉ. राघव नरूला की बर्खास्तगी रद्द करने का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री के आश्वासन पर आरडीए ने अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ले ली है। आरडीए इस जांच में शामिल रहेगा। आगे की कार्ययोजना पर बैठक 3 जनवरी 2026 को होगी।

विज्ञापन


इससे पहले हड़ताल के चलते ओपीडी में मरीजों की जांच नहीं हो सकी, कई ऑपरेशन नहीं हुए। अस्पतालों में मरीज परेशान रहे। दूरदराज से आए मरीजों-तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वरिष्ठ डॉक्टरों ने हालांकि ओपीडी में सेवाएं दीं, लेकिन मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


यह है मामला
मामला सोमवार दोपहर 12:00 बजे का है, जब अस्पताल में अर्जुन का ब्रोंकोस्कॉपी टेस्ट किया गया। इसके बाद पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के वार्ड में खाली बेड पर वह लेट गया। इसी दौरान सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर राघव नरुला मौके पर पहुंचे और मरीज से एक्सरे समेत अन्य दस्तावेज मांगे। इसी दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और मामला मारपीट तक जा पहुंचा। पुलिस को दी शिकायत में दोनों ओर से मारपीट, बदसलूकी के आरोप लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed