{"_id":"63aa9f9b9000196b77139f09","slug":"rd-dhiman-will-be-the-new-chief-information-commissioner-decision-taken-in-the-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: आरडी धीमान होंगे राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त, बैठक में हुआ फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: आरडी धीमान होंगे राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त, बैठक में हुआ फैसला
Tue, 27 Dec 2022 06:21 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 27 Dec 2022 06:21 PM IST
सार
प्रदेश के मुख्य सचिव आरडी धीमान राज्य के नए मुख्य सूचना आयुक्त होंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में एक बैठक हुई।
विज्ञापन
आरडी धीमान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव आरडी धीमान राज्य के नए मुख्य सूचना आयुक्त होंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में एक बैठक हुई। इस बैठक में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी बतौर चयन समिति सदस्य उपस्थित हुए। आरडी धीमान ने इस पद के लिए उस वक्त आवेदन कर दिया था, जब वह मुख्य सचिव नहीं बने थे। इस पद के लिए तत्कालीन मुख्य सचिव रामसुभग सिंह, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं उस समय प्रधान निजी सचिव मुख्यमंत्री रहे आरएन बत्ता और अन्य कई शीर्ष अधिकारियों ने भी आवेदन किया था।
विज्ञापन
रामसुभग सिंह को मुख्य सचिव पद से हटाया गया तो आरडी धीमान को मुख्य सचिव बनाया गया। उसके बाद यह मामला लंबित रखा गया। अब कांग्रेस की नई सरकार के बन जाने के दो सप्ताह के बाद आरडी धीमान को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति दी जा रही है। इस बारे में जल्द अधिसूचना जारी होगी। आरडी धीमान 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। धीमान दोनों ही सरकारों में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। गौर हो कि अक्तूबर से मुख्य सूचना आयुक्त का पद रिक्त चल रहा है।
विज्ञापन
बैसाखी राम बने कृषि निदेशक
हिमाचल प्रदेश सरकार ने कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक बैसाखी राम तखी को पदोन्नत कर निदेशक बनाया है। यह फैसला विभागीय पदोन्नति समिति की संस्तुतियों पर लिया गया है।
विज्ञापन