फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   RD Dhiman appointed chief secretary of himachal govt, Ramsubhag removed

Himachal: आरडी धीमान को बनाया मुख्य सचिव, रामसुभग को हटाया, अधिसूचना जारी

Thu, 14 Jul 2022 11:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Jul 2022 11:12 PM IST
सार

 प्रदेश सरकार ने 1987 कैडर के आईएएस अधिकारी और मुख्य सचिव राम सुभग सिंह की ओर से इस्तीफा दिए जाने के बाद नए मुख्य सचिव की नियुक्ति की है। 

विज्ञापन
RD Dhiman appointed chief secretary of himachal govt, Ramsubhag removed
आरडी धीमान नए मुख्य सचिव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने गुरुवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा एवं उद्योग आरडी धीमान को हिमाचल प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया। वहीं, रामसुभग सिंह को मुख्य सचिव के पद से हटाकर प्रदेश सरकार में प्रधान सलाहकार (प्रशासनिक सुधार) बनाया गया। इसके अलावा आईएएस अफसर निशा सिंह और संजय गुप्ता को भी प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया है। निशा सिंह के पास प्रशिक्षण एवं विदेश संबंधी मामले दिए गए, जबकि संजय गुप्ता के पास जन शिकायत निवारण विभाग रहेगा।

विज्ञापन


 मुख्य सचिव बने आरडी धीमान 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से ऊना जिले के धलवाड़ी के रहने वाले हैं। गौर हो कि अगस्त, 2021 में अनिल खाची को हटाकर रामसुभग सिंह को मुख्य सचिव, जबकि खाची को राज्य चुनाव आयुक्त बनाया गया था। रामसुभग सिंह 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। गुरुवार रात करीब 10:15 बजे कार्मिक विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई।
विज्ञापन


संजय गुप्ता, निशा सिंह को सुपरसीड किया 
संजय गुप्ता भी 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वह आरडी धीमान से वरिष्ठ हैं। चर्चा थी कि वह भी इस पद के लिए वरिष्ठता के हिसाब से दौड़ में थे। वह केंद्रीय नेतृत्व से भी संपर्क में थे, मगर संजय गुप्ता और निशा सिंह को सुपरसीड कर आरडी धीमान को मुख्य सचिव बनाया गया है। आरडी धीमान तमाम सरकारों में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। वह कर्मठ अधिकारी माने जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक सचिवों के विभागों में अब होगा बड़ा फेरबदल
 आरडी धीमान के मुख्य सचिव बनने और तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के प्रधान सलाहकार बनने के बाद अब प्रशासनिक सचिवों के विभागों में बड़ा फेरबदल होगा। आरडी धीमान के पास ऊर्जा, उद्योग, श्रम एवं रोजगार विभाग का जिम्मा था। निशा सिंह तकनीकी शिक्षा, ग्रामीण विकास और पंचायती राज, प्रशासनिक सुधार और ट्रेनिंग एंड एफए विभाग संभाल रही थीं। इनके अलावा संजय गुप्ता के पास सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का कार्यभार था। इन विभागों को अब अन्य अधिकारियों को दिया जाएगा।


आईएफएस अधिकारी सुशील कुमार सिंगला होंगे मुख्यमंत्री के ओएसडी
 प्रदेश सरकार ने 1994 बैच के आईएफएस अधिकारी सुशील कुमार सिंगला को मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त कर दिया है। इनकी नियुक्ति ओएसडी नई दिल्ली के तौर पर हुई है। सिंगला वर्तमान में प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिश्नर नई दिल्ली में ओएसडी के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 2005 बैच की आईएएस अधिकारी मीरा मोहंती को रेजिडेंट कमिश्नर नई दिल्ली नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed