अगर आपके पास भी पुराने नोट हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपके पास 2005 से पहले के नोट हैं तो इसे जल्दी बदल लें। 01 जनवरी 2015 के बाद यह नोट मार्केट में नहीं चलेंगे। न ही बैंक ऐसे नोटों को लेगा। आरबीआई ने इस संबंध में ताजे फरमान जारी किए हैं।
जिसमें 2005 से पहले के 5, 10, 20, 50, 100, 500 और 1000 के नोटों को वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की है। सभी बैंकों को इस संबंध में कस्टमरस को जागरूक करने के लिए कहा गया है। खासकर कारोबारियों को इस संबंध में सूचना दी जा रही है।
उधर, पुष्टि आरबीआई ब्रांच शिमला के एजीएम रवि रावल ने 01 जनवरी के बाद 2005 के नोट नहीं लिए जाएंगे। बाद में अगर किसी ने नोट चेंज करने हैं तो पहचान पत्र देना होगा।
जाली नोटों के खतरे को देखते हुए लिया फैसला
अधिकारियों का कहना है कि आरबीआई ने जाली नोटों के खतरों को देखते हुए बेहतर सुरक्षा उपायों के लिए ऐसा निर्णय लिया है। इसके साथ साथ कालाधन रखने वालों से भी निपटने में मदद मिलेगी। अगर उन लोगों ने घरों में ऐसे नोट कालेधन के तौर पर छिपा रखा है तो वे रद्दी हो जाएंगे।
आप ऐसे नोटों को बैंकों में जाकर बदल सकते हैं। ऐसे नोटों की पहचान काफी आसान है। नोट के पिछले हिस्से पर मध्य में उस नोट के जारी किए गए वर्ष को अंकित किया गया होता है। जबकि 2005 से पहले के नोटों में वर्ष नहीं होता है।
अगर देरी की तो फिर औपचारिकताओं का झंझट
अगर आप निर्धारित समय सीमा के बाद 500 या 1000 के 10 से अधिक नोटों को किसी नजदीकी बैंक से बदलना चाहेंगे तो उसके लिए आपको अपना पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र साथ ले जाना होगा।
आरबीआई ने लोगों से अपील की है कि वह तय समयसीमा में ही अपने पास पड़े ऐसे नोटों को बदलवा लें।