शूटिंग के लिए डलहौजी पहुंची रवीना टंडन, कोरोना टेस्ट करवाते हुए वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए डलहौजी पहुंची हैं। कोरोना वायरस के कारण उनकी वेब सीरीज की शूटिंग रोक दी गई थी, लेकिन अब शूटिंग दोबारा शुरू कर दी गई है। डलहौजी पहुंचने के बाद रवीना टंडन ने एहतियातन कोरोना वायरस टेस्ट भी कराया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में रवीना चेकअप कराती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को लेकर उनके फेंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।
रवीना ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है, सुंदर डलहौजी में हूं। अब कोविड-19 परीक्षण कराने की विशेषज्ञ बनती जा रही हूं। परीक्षण कराने में न अब गुदगुदी होती है और न छींक आती है। सब कुछ अच्छे से हो जाता है। करीब आठ महीने बाद अपने काम की लोकेशन पर वापसी की है। कृप्या मुझे अपना ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दें। वीडियो में रवीना ब्लैक हुड में नजर आ रही हैं। बता दें कि इससे पहले रवीना टंडन वर्ष 1997 में सुनील शेट्टी के साथ विनाशक की शूटिंग के लिए भी डलहौजी आईं थीं।
देखें रवीना का कोरोना जांच का वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.