फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rationalization of himachal govt school teachers

शिक्षकों के युक्तिकरण की प्रक्रिया शुरू, ट्रांसफर के लिए रहें तैयार

Tue, 17 Apr 2018 01:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 17 Apr 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
Rationalization of himachal govt school teachers

पहली से आठवीं कक्षा के सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षकों के युक्तिकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूलों में तय नियमों से अधिक शिक्षकों को अब बदला जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जिला उपनिदेशकों से रिकॉर्ड तलब कर लिया है।

विज्ञापन


संभावित है कि मई महीने में युक्तिकरण के तहत शिक्षकों के तबादले शुरू हो जाएंगे। प्रदेश के मुख्य शहरों सहित जिला मुख्यालयों से सटे स्कूलों में जरूरत से अधिक शिक्षक तैनात हैं जबकि दूरदराज के स्कूल शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन

नियमों के अनुसार शिक्षकों के तबादले

Rationalization of himachal govt school teachers

इसी वजह से प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने युक्तिकरण की प्रक्रिया शुरू की है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मनमोहन शर्मा ने जिला उपनिदेशकों से सभी शिक्षकों का रिकॉर्ड एक सप्ताह के भीतर देने को कहा है।

उधर, शिक्षा सचिव अरुण कुमार शर्मा के निर्देशानुसार प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने आरटीई नियमों के अनुसार शिक्षकों के तबादले करने की व्यवस्था को शुरू कर दिया है।

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर संबंधित शिक्षक को तभी रिलीव करने के आदेश जारी किए हैं जब स्कूल में नियमों के अनुसार शिक्षक कार्यरत होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed