फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   rationalization of higher posts will happen in hp state Electricity Board, decision taken in Cabinet Sub Commi

Himachal: बिजली बोर्ड में अब उच्च पदों का होगा युक्तिकरण, कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में फैसला

Thu, 24 Oct 2024 11:56 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Oct 2024 11:56 AM IST
सार

प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में अब उच्च पदों पर युक्तिकरण होगा। जरूरत के हिसाब से अधिकारियों की नियुक्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन
rationalization of higher posts will happen in hp state Electricity Board, decision taken in Cabinet Sub Commi
हिमाचल बिजली बोर्ड (सांकेतिक )। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में अब उच्च पदों पर युक्तिकरण होगा। जरूरत के हिसाब से अधिकारियों की नियुक्तियां की जाएंगी। सचिवालय में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया। पड़ोसी राज्यों से भी अधिक प्रदेश की सप्लाई कॉस्ट को भी कम करने के लिए योजना बनाने पर सहमति बनी। कमेटी ने विभिन्न कर्मचारी यूनियनों से भी चर्चा की। अगली बैठक में कैबिनेट को सौंपने के लिए रिपोर्ट तैयार हो सकती है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal News: आउटसोर्स कर्मियों के तबादले पर हिमाचल हाईकोर्ट की रोक, जानें पूरा मामला
विज्ञापन


मंत्री ने ये कहा
बोर्ड को आर्थिक तौर पर मजबूती के लिए मंत्री धर्माणी की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी बनाई गई है।  मीडिया से मंत्री धर्माणी ने कहा कि बोर्ड के 261 अफसर पावर कारपोरेशन व ट्रांसमिशन कारपोरेशन में सेवाएं दे रहे हैं। इन पदों की पदोन्नितयां बिना पद सृजित कर दी गईं। इसका असर फील्ड स्टाफ पर पड़ा। इसे चलाए रखने के लिए मेंटनेंस गैंग और आउटसोर्स पर भर्तियां करनी पड़ीं। काॅस्ट कटिंग के लिए फील्ड स्टाफ पर कट लगा। अब उच्च पदों पर युक्तिकरण का फैसला लिया गया है।   विद्युत विनियामक आयोग ने बोर्ड को वित्तीय स्थिति में सुधार, कर्मचारी लागत कम करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली की खरीद लागत 3.50 रुपये प्रति यूनिट
आयोग विद्युत क्षेत्र में सुधार और विद्युत दरें निर्धारित करता है। वर्तमान में बिजली की खरीद लागत 3.50 रुपये प्रति यूनिट है, जबकि आपूर्ति की वास्तविक लागत 6.79 रुपये प्रति यूनिट हैै। देश में सबसे कम खरीद लागत के बावजूद उच्च कर्मी लागत के कारण उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली नहीं मिलती। जो सुधार के कदम उठाए जा रहे हैं, उनका असर पांच-छह वर्ष बाद दिखेगा। पूर्व सरकार की नीतियों के चलते बोर्ड में 11,500 पद रिक्त हैं।

ये भी पढ़ें: HRTC: दिवाली के लिए 29-30 अक्तूबर को चलेंगी 155 अतिरिक्त बसें, इन हेल्पलाइन नंबर से प्राप्त करें जानकारी

संयुक्त मोर्चा ने पांच मांगें रखीं
बैठक में इंजीनियरों और कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा ने पांच मांगें रखीं। मोर्चा के अध्यक्ष लोकेश ठाकुर और महासचिव हीरालाल वर्मा ने कहा कि 51 समाप्त किए पद बहाल करें। निकाले आउटसोर्स चालकों की सेवाएं निरंतर करें। 1,030 टीमेट के पदों पर भर्ती जल्द हो। पुरानी पेंशन लागू हो। कर्मचारियों, अभियंताओं व सरकार के बीच वर्ष 2010 में हुए समझौते का पालन हो। बोर्ड से कोई भी संचार लाइन व उपकेंद्र तथा अन्य संपत्तियां इससे अलग न किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed