HRTC: दिवाली के लिए 29-30 अक्तूबर को चलेंगी 155 अतिरिक्त बसें, इन हेल्पलाइन नंबर से प्राप्त करें जानकारी
दिवाली पर दिल्ली चंडीगढ़ और बददी से 155 अतिरिक्त बसें प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए चलेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली के लिए एचआरटीसी 29 और 30 अक्तूबर को 155 अतिरिक्त बसें संचालित करेगा। यह बसें दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी और शिमला से विभिन्न् रूटों पर रवाना होंगी। दिल्ली से शिमला, कुल्लू, हमीरपुर और धर्मशाला के लिए 6 अतिरिक्त वोल्वो भी चलाई जाएंगी। दिवाली के अगले दिन एक नवंबर को यात्रियों की सुविधा के लिए सभी रूटों पर बस सेवा बहाल कर दी जाएगी। दिवाली के चलते 31 अक्तूबर को बसें क्लब करके संचालित की जाएंगी और शाम 5 बजे के बाद एचआरटीसी बसों का संचालन नहीं होगा
हालांकि दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार, शिमला के लिए एक-एक रात्रि बस सेवा अनिवार्य तौर पर संचालित होगी। महाप्रबंधक पंकज सिंघल ने बताया कि सभी मंडलीय और क्षेत्रीय प्रबंधकों को इन बसों के अलावा यात्रियों की मांग के अनुसार अतिरिक्त बसों की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। निगम के प्रबंध निदेशक रोहनचंद ठाकुर ने बताया कि यात्रियों को आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े, इसके लिए अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी।
ये भी पढ़ें: Himachal: मिनट में हो जाएगी अब पुराने व्यावसायिक वाहनों की जांच, ग्रीन कोरिडोर पर ई-चार्जिंग के साथ पार्किंग
अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
यात्री निगम के हेल्पलाइन नंबर 1100 के अलावा शिमला कंट्रोल रूम 0177-2656326, चंडीगढ़ 91-172-2668943, दिल्ली 011-23868694, 23863473, 23329122, हरिद्वार 91-1334-222781 पर संपर्क कर अतिरिक्त बसों को लेकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
30 को दिल्ली से संचालित बसें
पालमपुर 7
जोगिंद्रनगर 1
पठानकोट 1
बैजनाथ 7
धर्मशाला 7
नगरोटा 5
हमीरपुर 7
देहरा 5
ऊना 5
नालागढ़ 2
धर्मपुर 2
सरकाघाट 5
वोल्वो
शिमला 2
कुल्लू 2
हमीरपुर 1
धर्मशाला 1
चंडीगढ़ से 29 और 30 अक्तूबर को संचालित बसें
डिपो 29 अक्तूबर 30 अक्तूबर
चंबा 2 2
धर्मशाला 2 3
बैजनाथ 2 3
पालमपुर 2 3
नगरोटा बगवां 2 3
देहरा 2 3
हमीरपुर 2 3
ऊना 3 4
कुल्लू 2 2
मंडी 2 3
सुंदरनगर 2 3
सरकाघाट 2 3
बिलासपुर 2 4
पठानकोट 2 2
बद्दी से 29 अक्तूबर को संचालित बसें
मंडी 1
पालमपुर 1
हमीरपुर 2
देहरा 2
बिलासपुर 2
ऊना 2
30 अक्तूबर
मंडी 1
चंबा 1
धर्मशाला 1
पालमपुर 1
हमीरपुर 1
बिलासपुर 1
ऊना 3
नगरोटा बगवां 1
बैजनाथ 1
सरकाघाट 1
जोगिंद्र नगर 1
धर्मपुर 1